Contact for Advertisement 9650503773


Chota Pushpa Raj: कौन है छोटा पुष्पा राज ? एक पेन बेचने वाला लड़का कैसे हुआ वायरल

कौन है छोटा पुष्पा राज ?

कौन है छोटा पुष्पा राज ? - Photo by : NCR Samachar

दिल्ली  Published by: Namita Chauhan, Date: 13/04/2024 11:10:01 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/04/2024 11:10:01 am
Share:

संक्षेप

नमिता चौहान/ दिल्ली: छोटा पुष्पा राज का 5 किलो आटा मांगने वाला डायलॉग लोगों को इतना पसंद आया कि, लोगों ने बच्चे की तकदीर बदल दी। एनसीआर समाचार के साथ अपने साक्षात्कार में छोटा पुष्पा राज ने बताया, जब वो वायरल हुए तो उन्हें पता भी नहीं चला।

विस्तार

नमिता चौहान/ दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में एक नाम जो लगातार ट्रेंड में चल रहा है वो है छोटा पुष्पा राज। बीते 2 सालों में एक छोटा सा पेन बेचने वाला लड़का, लोगों से मांग कर खाने वाला बच्चा अचानक ही रातों रात वायरल हो गया। 

छोटा पुष्पा राज कैसे हुए वायरल 
छोटा पुष्पा राज का 5 किलो आटा मांगने वाला डायलॉग लोगों को इतना पसंद आया कि, लोगों ने बच्चे की तकदीर बदल दी। एनसीआर समाचार के साथ अपने साक्षात्कार में छोटा पुष्पा राज ने बताया, जब वो वायरल हुए तो उन्हें पता भी नहीं चला। रोजाना की तरह जब वो पेन बेचने निकले तो लोग उसके साथ सेल्फी लेने लगे, उसी वक्त उन्हें पता चला कि, उनकी कोई वीडियो वायरल हो गयी है, जिसके बाद लोगों के कहने पर उन्होंने अपना नाम छोटा पुष्पा राज रख लिया। 

कौन है हर्ष ?
छोटा पुष्पा राज कहते है कि, उन्हें इन सबका ज्ञान भी नहीं था कि, सोशल मीडिया, वीडियो ये सब क्या होता है, लेकिन धीरे-धीरे वो सब समझ गए। उन्होंने बताया कि, कई लोग ऐसे थे जिन्होंने उनका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। कुछ पैसे देकर उनका फायदा उठाया और जब फॉलोअर्स अच्छे हो गए तो उन्हें सड़क पर छोड़ दिया। उसी दौरान उनकी मुलाक़ात हर्ष से हुई। हर्ष ने उन्हें और उनके परिवार को न सिर्फ सम्मान दिया, बल्कि बहुत मदद भी की। उनका कहना है कि, आज वो जहां भी है हर्ष की वजह से ही है। 

छोटा पुष्पा राज के कितने फॉलोअर्स है ?
हर्ष से जब वह मिले तो उन्हें सोशल मीडिया की जानकारी हुई और उन्होंने वीडियो बनाकर डालना शुरू कर दिया। अब उनके इंस्टाग्राम पर करीब 5 मिलियन, यूट्यूब पर करीब 9 मिलियन और फेसबुक पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने एनसीआर समाचार को बताया कि, उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो गई है। 

इतनी कम उम्र में भी छोटा पुष्पा राज की सोच बहुत बड़ी है। वो जरुरतमंदो की मदद करना चाहते है। वो चाहते है कि, वो ऐसे मुकाम पर पहुंच जाए जहां से वो अपने जैसे सभी गरीब बच्चों की शिक्षा आदि चीजों में सहायता कर पाएं।