Contact for Advertisement 9650503773

राजस्थान: पुलिस थाना क्रि०गंज में आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

- Photo by :

  Published by: Sagar Sharma , Date: 20/04/2024 01:33:06 pm Share:
  • Published by: Sagar Sharma ,
  • Date:
  • 20/04/2024 01:33:06 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: पुलिस थाना क्रि०गंज अजमेर पर आत्महत्या करने के लिये ऊकसाने के दर्ज प्रकरण में प्रकरण में आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु मन देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर द्वारा दुर्ग सिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर एवं मुख्यालय अजमेर वश्री रूद्रप्रकाश शर्मा, आरपीएस, पुलिस उप-अधीक्षक, वृत उत्तर नगर अजमेर के सुपरवीजन में अरविन्द सिंह चारण, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना क्रिश्चियन गंज के नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया।

विस्तार

घटना का विवरणः-

परिवादी श्री गोविंद लालवानी पुत्र श्री मुलचंद लालवानी जाति संधी निवासी तोपदादा अजमेर ने दिनांक 03.04.2024 को थाना क्रि०गंज अजमेर पर प्रकरण दर्ज करवाया कि मेरी साली की लडकी लवीना को उसका पति आये दिन परेशान करता था। वो उसे अफ्रीका ले जाने की जिद करता था। 

लवीना के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। लवीना अफ्रीका नही जाना चाहती थी परन्तु लवीना का पति ललित कुमार उस पर अफ्रीका चलने के लिये दबाव बना रहा था तथा उसके साथ मारपीट भी कर रहा था, लवीना ने अपने पति से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है, जिस पर पुलिस थाना क्रि०गंज अजमेर पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

पुलिस टीम द्वारा कार्यवाहीः-

प्रकरण मे आरोपी की तलाश हेतु थाना स्तर पर गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल पर मिले आलामत आदि को जब्त किया गया। मुखबिर मामूर किये गये। आसूचना/तकनिकी सहायता प्राप्त की गई। तदुपरान्त विशेष टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये मृतका को आत्महत्या करने के लिये उकसाने वाले आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाले आरोपी ललित कुमार आसवानी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।

मुलजिम का विवरण :-

ललित कुमार आसवानी पुत्र स्व. श्री शोभराज आसवानी उम्र 38 साल निवासी म.नं. 110 युआईटी कॉलोनी माकडवाली रोड, हाल म.नं. 10  गली नंबर 03 द्वारका नगर किसान कॉलोनी चौरसियावास रोड थाना क्रिश्चियनगंज अजमेर।