Contact for Advertisement 9650503773

Aquaman 2 Trailer: जेसन मोमोआ की फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' का ट्रेलर हुआ रिलीज 

जेसन मोमोआ की फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' का ट्रेलर

जेसन मोमोआ की फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' का ट्रेलर हुआ रिलीज - Photo by : Social media

नई दिल्ली:   Published by: Md Hasan Raza , Date: 15/09/2023 01:11:45 pm Share:
  • नई दिल्ली:
  • Published by: Md Hasan Raza ,
  • Date:
  • 15/09/2023 01:11:45 pm
Share:

संक्षेप

नई दिल्ली: एक्टर जेसन मोमोआ और एक्स्ट्रेस एम्बर हर्ड स्टारर हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। फैंस बेसब्री से ट्रेलर रिलीज होने का इंतेज़ार कर रहे थे। टीज़र देखने के बाद ट्रेलर से फैंस की काफी उम्मीदें बढ़ गई थी, ट्रेलर उन उम्मीदों पर खड़ी उतरती हुई नज़र आ रही है। बता दे कि एक्वामैन 2 के ट्रेलर में चार साल बाद एक फिर जेसन को आर्थर करी का रोल निभा रहे हैं और एम्बर हर्ड फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही है। 

विस्तार

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आर्थर करी अब एटलांटा के राजा बन चुके है और उनका एक बेटा भी है। ट्रेलर में आर्थर को समंदर में बसे अपने साम्रज्य को बचाने के लिए ब्लैक मंटा और उसकी सेना से लड़ते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ट्रेलर में एम्बर हर्ड काफी कम समय के लिए दिखाई देती है। 

">

आपको बता दे कि मोर्ट विजिंगर और पॉल नोरिस के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' साल 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म एक्वामैन का सीक्वल है। फिल्म के इस सीक्वेल में जेसन और एंबर हर्ड के साथ निकोल किडमैन भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। इस फिल्म की स्टोरी को जेसन मोमोआ, थॉमस पा और डेविड लेस्ली ने लिखी है। 'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' फिल्म को 20 दिसंबर 2023 को सिनमाघरों में रिलीज किया जायेगा।