Contact for Advertisement 9650503773


असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई 

- Photo by : social media

असम  Published by: Kapil Dev Sah , Date: 03/04/2026 04:44:05 pm Share:
  • असम
  • Published by: Kapil Dev Sah ,
  • Date:
  • 03/04/2026 04:44:05 pm
Share:

संक्षेप

असम: श्रीमंत शंकरदेव नगर स्थित बालाजी भक्ति मंदिर में आज हनुमान जयंती का पर्व बड़े धूमधाम और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया।

विस्तार

असम: श्रीमंत शंकरदेव नगर स्थित बालाजी भक्ति मंदिर में आज हनुमान जयंती का पर्व बड़े धूमधाम और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्रीमंत शंकर देव क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ब्राह्मण प्रदीप मिश्रा द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई। मंदिर के प्रतिष्ठापक श्री काशी साह, मंदिर संचालन समिति के सचिव कपिल देव साह, अध्यक्ष नयन ज्योति बोरा, सक्रिय सदस्य चिन्मय बोरा तथा अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिसमें लगभग 500 लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्माननीय उज्जल बोरा, जिला सिविल जज (सीनियर डिवीजन), होजाई अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।