Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: बाल मेला आयोजित, बच्चों ने खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 14/02/2026 01:21:44 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 14/02/2026 01:21:44 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नरहट नवादा मध्य विद्यालय गारो बिगहा में शुक्रवार को बाल मेला का आयोजन किया गया।

विस्तार

बिहार: नरहट नवादा मध्य विद्यालय गारो बिगहा में शुक्रवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में आंगनबाड़ी के बच्चे तथा मध्य विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया जिसमें तरह तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। बाल मेला का उद्देश्य बच्चों को सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। मेला में बच्चों द्वारा खेल कूद गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया रिंकी कुमारी ने किया। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन से समीक्षा पाठक, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, गारो बिगहा बेलदारी के प्रधान शिक्षक दीपक कुमार बीआरसी से प्रतिनिधि के रूप में मो ताबिश एजाज आंगनबाड़ी सेविका प्रतिमा देवी एवं  सर्विला कुमारी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।