Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: बिहार की कानून-व्यवस्था पर चिराग पासवान ने उठाए सवाल, पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Fulchand Malviya , बिहार  Edited By: Yashoda, Date: 29/09/2026 10:13:07 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 29/09/2026 10:13:07 am
Share:

संक्षेप

बिहार: पटना बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

विस्तार

बिहार: पटना बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने गहरी चिंता व्यक्त की है।  28 सितंबर को राज्य के अलग अलग जिलों से आई हिंसक घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने पुलिस-प्रशासन की प्रभाव शीलता पर सवाल खड़े किए हैं और राज्य सरकार से तत्काल कड़े कदम उठाने की मांग की है। हाल के दिनों में राज्य के कई जिलों से आई घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

 

जमुई में एक किशोर लड़के और लड़की के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया जिसमें पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है। समस्तीपुर में लड़की से सार्वजनिक दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं बांका के मंदार हिल क्षेत्र से जुड़े एक विवादित वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की है। इसके अलावा राजधानी पटना में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटनाओं ने भी आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। चिराग पासवान ने मांग की है कि अपराध होने के बाद केवल गिरफ्तारी या मुठभेड़ ही पर्याप्त नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि जिस इलाके में घटना घटित होती है। वहाँ के जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की भी सीधी जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें चिराग पासवान यह कहते दिख रहे हैं कि मैं ऐसी सरकार का हिस्सा हूँ कि मुझे शर्म आ रही है। इसे हालिया टिप्पणी बताकर प्रचारित किया जा रहा था। हालांकि नवभारत टाइम्स की फैक्ट चेक रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो 26 जुलाई 2025 का है जिसे हाल की घटनाओं से जोड़कर भ्रामक रूप से दोबारा शेयर किया गया। यद्यपि वायरल वीडियो पुराना है लेकिन चिराग पासवान ने 28 सितंबर 2026 को वास्तविक रूप से बिहार की मौजूदा कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है और सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की है। 

Related News

मध्य प्रदेश: चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया देर रात निरीक्षण, SAF चौकियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: Crime Control & Reform Org. से जुड़े आदित्य दुबे को मिली नई जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का दिया संदेश

राजस्थान: चितरी में कमल रथ यात्रा और भगवान महावीर की रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

मध्य प्रदेश: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने इंदरगढ़ नगर परिषद का किया घेराव, विधायक घनश्याम सिंह ने दी आंदोलन की चेतावनी

राजस्थान: फूलिया-धनोप माता मंदिर मार्ग हुआ बदहाल, गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा

मध्य प्रदेश: थांदला की छात्रा निशा कुशवाह ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान


Featured News