Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में चीनी मिल स्थापना को लेकर भूमि चिन्हांकन तेज, सांसद विवेक ठाकुर ने मांगा जनसहयोग'

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 12/02/2026 05:13:42 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 12/02/2026 05:13:42 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए नवादा में नई चीनी मिल स्थापना की दिशा में हो रही प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने हेतु निर्णायक कदम उठाए जा चुके हैं।

विस्तार

बिहार: भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए नवादा में नई चीनी मिल स्थापना की दिशा में हो रही प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने हेतु निर्णायक कदम उठाए जा चुके हैं।
सांसद ने बताया कि लगभग 100 एकड़ भूमि का चिन्हांकन इस प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसके लिए सरकार, प्रशासन और आमजन के समन्वित प्रयास की आवश्यकता है। सांसद ने बिहार सरकार के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि वारिसलीगंज में पूर्व में बिहार राज्य चीनी निगम लिमिटेड की इकाई संचालित थी, जो समय के साथ रूग्ण होकर बंद हो गई। बिहार सरकार का मानना है ऐसे में नई चीनी मिल की स्थापना वारिसलीगंज में किया जाना श्रेयस्कर होगा, जो स्वागतयोग्य है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र भूमि उपलब्ध कराकर चीनी मिल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का लक्ष्य है, जिससे 100 किलोमीटर तक के लाखों किसानों और उनके परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा नवादा आत्मनिर्भर विकास की ओर अग्रसर होगा। सांसद विवेक ठाकुर ने जनता से अपील किया कि जो लोग उपयुक्त भूमि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करना चाहते हैं, वे व्हाट्सएप नंबर 8292002999 पर जमीन की विस्तृत जानकारी भेज सकते हैं, ताकि चिन्हांकन की प्रक्रिया को शीघ्र पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

सांसद ने अपने पूर्व के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जिला में पॉवर ग्रिड हेतु भी जमीन नहीं मिल रहा था, इसी प्रकार खोजने पर एक आम आदमी द्वारा कचना मोड़ पर जमीन उपलब्ध होने की जानकारी दी। आज उस जमीन पर पॉवर ग्रिड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार चीनी मिल हेतु जमीन की शीघ्र उपलब्धता में सभी के सहयोग की अपेक्षा है। सांसद विवेक ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में ही इस सौगात को रखने के लिए मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं इसकी स्वीकृति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समस्त नवादा वासियों की तरफ से आभार जताया। अंत में उन्होंने कहा, “नवादा का विकास हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। आइए, इस ऐतिहासिक पहल में सहभागी बनकर नवादा को औद्योगिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपना योगदान दें व हरित औद्योगिक क्रांति की ओर एक और कदम रखें।


Featured News