-
☰
बिहार: नाबालिग छात्रा के साथ भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग छात्रा से रिश्ते का भाई द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
विस्तार
बिहार: नवादा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग छात्रा से रिश्ते का भाई द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपित युवक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर लगातार यौन शोषण करता था। इस बीच मंगलवार की सुबह पीड़िता स्वजन के सहयोग से वारिसलीगंज थाना पहुंचकर घटना की लिखित सूचना देकर करवाई की मांग की। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता की उम्र ग्यारह वर्ष है।जो दो माह पहले चचेरी बहन से मिलने उसके गांव स्थित घर गई थी। परंतु बहन नहीं मिली, तब अकेला देख नाबालिग के साथ आरोपित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।मौके पर उसने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया,जिसे दिखा-दिखा कर ब्लैकमेल करते हुए बराबर संबंध बनाता था।इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई, जिसकी जानकारी नाबालिग ने आरोपित को दिया। तब आरोपित ने नाबालिग को गर्भपात होने वाली दवा खिला दी। जिसके बाद दर्द से परेशान पीड़िता ने सारी कहानी अपने स्वजन को बताई। घटना की कहानी सुनते ही स्वजन पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे। जहां मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय नवादा भेज दिया है।आरोपित के पिता सरकारी सेवा में थे, जिनके निधन के पश्चात हाल ही में आरोपित को शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगी थी। रिश्ते को शर्मशार करने वाली इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग घटना की निंदा करते हुए आरोपित को कठोर सजा देने की मांग की है।
बिहार: कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा की गई शुरू
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण पर विधिक साक्षरता शिविर किया गया आयोजित
बिहार: ऑपरेशन मुस्कान के तहत वारिसलीगंज पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल
बिहार: वारिसलीगंज में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू, 112 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज घंटाघर पर अवैध टैक्सी स्टैंड से जाम, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप