Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में जनसुनवाई कार्यक्रम, आमजनों की समस्याओं पर हुई सुनवाई

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 04:21:25 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 04:21:25 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का उद्देश्य राज्य के नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उन्हें सरल, सहज एवं सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

विस्तार

बिहार: बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का उद्देश्य राज्य के नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उन्हें सरल, सहज एवं सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में सुविधा प्रदान करने हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की जाती है। जिला पदाधिकारी, नवादा रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 08 शिकायतें दर्ज कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई में थाना रोह, ग्राम मोरमा के राजेंद्र प्रसाद द्वारा रास्ता अवरुद्ध करने, थाना रोह, ग्राम रुखी के कृष्णा यादव द्वारा मनरेगा योजना से संबंधित समस्या, थाना मुफस्सिल, ग्राम जाकीचक के रौशन कुमार द्वारा नाली निर्माण कराने तथा थाना बुंदेलखंड, ग्राम तकिया पर नवादा की रोखशाना खातून द्वारा पति को पैरोल पर छोड़ने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई गईं।

प्रभारी जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।


Featured News