Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: मोतनाजे-मुखवन के किसानों की मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 06:17:08 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 06:17:08 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार की ओर से सोमवार को जिला समाहरणालय में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मोतनाजे-मुखवन के किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। मोर्चा ने 26 अक्टूबर को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर

विस्तार

बिहार: संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार की ओर से सोमवार को जिला समाहरणालय में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मोतनाजे-मुखवन के किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई। मोर्चा ने 26 अक्टूबर को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के संबंध में प्रशासन को अवगत कराया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पिछले कई महीनों से मोतनाजे-मुखवन के लोगों को डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है। मोर्चा ने कहा कि किसानों की जमीन और फसलों को नुकसान पहुंचने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। 

संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर किसानों को न्याय दिलाने की मांग की। मोर्चा ने फसलों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को बर्खास्त करने, प्रभावित किसानों को मुआवजा देने तथा मोतनाजे-मुखवन को उजाड़ने की योजना तत्काल रद्द करने की मांग उठाई। इसके अलावा जलाशय निर्माण के नाम पर सरकारी राशि की लूट पर रोक लगाने और मुआवजे के बदले किसानों की जमीन लेने के मामले की समीक्षा करने की मांग की गई। ज्ञापन में भूमि अधिग्रहण कानून-2013 की धारा 11(1) के तहत जारी आदेश पर भी सवाल उठाए गए हैं। मोर्चा ने संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन से किसानों के हित में उचित कदम उठाने की अपील की।