-
☰
No image found.
बिहार: जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, किसानों को हुआ भारी नुकसान
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: प्रखंड अंतर्गत नावाडीह गांव में गुरुवार की रात्रि जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के दक्षिण स्थित मिथिलेश यादव (पिता- राजो यादव) के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान घर की दीवार तोड़ दी गई त
विस्तार
बिहार: प्रखंड अंतर्गत नावाडीह गांव में गुरुवार की रात्रि जंगली हाथियों के एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के दक्षिण स्थित मिथिलेश यादव (पिता- राजो यादव) के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान घर की दीवार तोड़ दी गई तथा घर में रखे गेहूं,चावल और मसूर के बोरे पूरी तरह बर्बाद हो गए। पीड़ित के अनुसार इस घटना में लगभग 50 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है। हाथियों के झुंड ने आसपास के खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। श्रवण मिस्त्री (पिता- राम मिस्त्री) की लगभग एक बीघा में लगी मूंग की फसल को पूरी तरह रौंद दिया गया। वहीं राजू यादव के खेत में लगी सब्जी की खेती को भी हाथियों द्वारा नष्ट कर दी गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य नोमिन्ता कुमारी एवं समाजसेवी शिक्षक अरुण कुमार समेत प्रभावित किसानों ने वन विभाग एवं प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने तथा हाथियों के आतंक से सुरक्षा की मांग की है।
मध्य प्रदेश: हफ्ता वसूली का विरोध पड़ा भारी, चाय विक्रेता महिला और बेटे से मारपीट
उत्तर प्रदेश: 2029 चुनाव से पहले परिसीमन पर केंद्र की तैयारी शुरू
राजस्थान: वाणी जैन ने 85 बच्चों को सिखाया शतरंज, बनीं प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: बुद्धि विहार की जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, मनोज कुमार गुप्ता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
