Contact for Advertisement 9650503773


दिल्ली: भाजपा जन कल्याण मंच के पदाधिकारियों का इस्तीफा, राष्ट्रीय एकता मंच का हुआ गठन

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Pushpinder Singh , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 09/07/2026 04:07:29 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Pushpinder Singh ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 09/07/2026 04:07:29 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: नई दिल्ली में 08 जुलाई 2026 को देशहित, जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भाजपा जन कल्याण मंच के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों से त्यागपत्र देकर एक नए सामाजिक संगठन राष्ट्रीय एकता मंच का गठन किया है।

विस्तार

दिल्ली: नई दिल्ली में 08 जुलाई 2026 को देशहित, जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भाजपा जन कल्याण मंच के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों से त्यागपत्र देकर एक नए सामाजिक संगठन राष्ट्रीय एकता मंच का गठन किया है। संगठन के गठन की घोषणा वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से की गई। संगठन के संस्थापक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि राष्ट्रीय एकता मंच किसी राजनीतिक दल का विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनजागरूकता को समर्पित एक व्यापक सामाजिक संगठन है। संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा जागरण, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता तथा संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को ऐसे संगठनों की आवश्यकता है जो बिना किसी भेदभाव के राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें। इसी सोच के साथ राष्ट्रीय एकता मंच का गठन किया गया है, जो देशभर में सेवा, संगठन और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम संचालित करेगा। संगठन ने घोषणा की कि आगामी महीनों में सभी राज्यों, जिलों, महानगरों, तहसीलों, ब्लॉकों और ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार किया जाएगा। सदस्यता अभियान चलाकर समाज के विभिन्न वर्गों के शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों को संगठन से जोड़ा जाएगा, ताकि राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

राष्ट्रीय एकता मंच ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 के चुनावों के दौरान संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप मतदाता जागरूकता, राष्ट्रहित से जुड़े जनअभियानों, सामाजिक सद्भाव और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभाएगा। संगठन का लक्ष्य समाज में जागरूक, जिम्मेदार और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने वाले नागरिकों का निर्माण करना है। संगठन द्वारा शीघ्र ही देशभर में वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, युवा सम्मेलन, महिला जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा सहायता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय एकता मंच ने देश के सभी राष्ट्रहितैषी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं समाजसेवियों से आह्वान किया है कि वे संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के इस अभियान को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

Related News

उत्तर प्रदेश: कमेला भूमि पर स्वामित्व विवाद गहराया, राजस्व टीम ने की पैमाइश; दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े

उत्तर प्रदेश: एक ही रात दो घरों में सेंध, 10 लाख से अधिक के जेवर-नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

उत्तर प्रदेश: बस्ती में गौर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 5 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपट्टेमारी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार; मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में आवारा मवेशियों का जमावड़ा, फलदार पौधों को नुकसान; CMO प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन


Featured News