-
☰
No image found.
गुजरात: रेपिडो सवारी वाहनों में चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को एलसीबी टीम ने दबोचे
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच एलसीबी लोकल क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रेपिडो में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
गुजरात: शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच एलसीबी लोकल क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रेपिडो में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई को एलसीबी जॉन-5 के के.के. जडेजा, पीएसआई श्री तथा उनकी टीम ने बेहद सतर्कता और सूझबूझ के साथ अंजाम दिया। पुलिस की इस प्रशंसनीय कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और आम जनता ने भी राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, बीते कुछ समय से रेपिडो वाहन चालकों और यात्रियों के साथ चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। आरोपियों द्वारा मौका देखकर मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया जाता था। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एलसीबी टीम ने तकनीकी जांच, मुखबिरों की सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। एलसीबी जॉन-5 के अधिकारी के.के. जडेजा, पीएसआई श्री एवं उनकी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चोरी की वारदातों को कबूल किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके। इस सफल ऑपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों और स्टाफ की मेहनत की हर तरफ सराहना हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण अपराधियों पर लगाम लगाने में मदद मिल रही है। एलसीबी टीम की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है कि कानून से बच पाना आसान नहीं है।
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जीटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, आरआरसी सेंटर की छत हुई क्षतिग्रस्त
दिल्ली: 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिली राहत, सरकार ने PDS सिस्टम में किए 3 बड़े बदलाव
दिल्ली: भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जताया खुशी और भरोसा
