-
☰
No image found.
हरियाणा: जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश, तैयारियां समयबद्ध पूरी करने पर जोर
- Photo by :
संक्षेप
हरियाणा: जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान को तेज किया जाए,
विस्तार
हरियाणा: जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनगणना के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता अभियान को तेज किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण के तहत 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सभी घरों और भवनों का विवरण एकत्रित किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का मुख्य कार्य संपन्न होगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जनगणना के महत्व के बारे में जागरूक करें, ताकि यह प्रक्रिया सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
उत्तराखंड: LPG किल्लत पर मंत्री आवास पर घेराव, सड़कों पर उतरा जन आक्रोश
उत्तर प्रदेश: मां-बेटी पर तेजाब से किया हमला, मौके पर मौजूद युवती की मौत, आरोपी हुआ फरार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में 75 लाख लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 45 लाख बरामद
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 50 चालान, 20 वाहन सीज
दिल्ली: ISI जासूसी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, सबूतों के साथ 11 आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जोपा बाजार में माँ विंध्य आई केयर का हुआ उद्घाटन, विधायक रत्नाकर मिश्र रहे मौजूद
