-
☰
No image found.
राजस्थान: श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए दिशा निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जनकल्याणकारी श्री अन्नपूर्णा योजना के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध मे जिला कलक्टर श्री संदेश नायक के निर्देशन में जिला
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जनकल्याणकारी श्री अन्नपूर्णा योजना के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध मे जिला कलक्टर श्री संदेश नायक के निर्देशन में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिले में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) श्री युगान्तर शर्मा ने वी.टी. रोड़ मानसरोवर, रसोई संख्या 515, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) श्री नरेन्द्र वर्मा ने टोंक रोड पर इंडिया गेट के नजदीक संचालित अन्नपूर्णा रसोई संख्या 510, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक कलक्टर प्रथम जयपुर श्री देवेन्द्र जैन ने चौमू पुलिया बस स्टेण्ड, भवानी निकेतन के बाहर, रसोई संख्या 516, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक कलक्टर द्वितीय जयपुर ने जयपुरिया हॉस्पिटल के बाहर जयपुर, रसोई संख्या 508, जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम ने जे.एन.यू. के सामने, रसोई संख्या 527, जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय, वार्ड नं. 15 पार्षद कार्यालय, कालवाड़ रोड रसोई सं. 1353, उपायुक्त, मुरलीपुरा जोन नगर निगम जयपुर ने वी.के.आई. इण्डस्ट्रियल एरिया रोड नं. 14, रसोई सं.1352, उपायुक्त, मुरलीपुरा जोन नगर निगम जयपुर ने वी.के.आई. रोड़ नं. 1 सीकर रोड़ रसोई सं. 517, उपायुक्त सिविल लाइन जोन नगर निगम जयपुर ने खासा कोठी पुलिया के नीचे रसोई सं. 746, राजस्व अधिकारी मालवीय नगर जोन नगर निगम जयपुर ने जे.के. लोन परिवार विश्राम स्थल, रसोई सं. 1218, उपायुक्त मालवीय नगर जोन नगर निगम, जयपुर ने महिला चिकित्सालय, सांगानेरी गेट रसोई सं. 1217, अधिशाषी अभियन्ता, मालवीय नगर जोन नगर निगम जयपुर ने ट्रोमा सेन्टर के बाहर रसोई सं. 1242, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम जयपुर ने बस्तीराम पेट्रोल पम्प के समीप, रसोई सं. 1488 व 80 फीट रोड सामुदायिक केन्द्र के बाहर रसोई सं. 507, उपायुक्त, मानसरोवर जोन नगर निगम जयपुर ने त्रिवेणी नगर पुलिया के नीचे रसोई सं. 504, राजस्व अधिकारी मानसरोवर जोन, नगर निगम जयपुर ने थडी मार्केट मानसरोवर, रसोई नं. 23, उपायुक्त सांगानेर जोन नगर निगम जयपुर ने रिको कांटा चौराहा रिको इण्डस्ट्रियल एरिया रसोई सं. 563, राजस्व अधिकारी, सांगानेर जोन नगर निगम जयपुर ने थाना सांगानेर पुलिया के नीचे पानी की टंकी के पास, रसोई सं. 20 एवं आर.यू.एच.एस. हॉस्पिटल के बाहर रसोई सं. 512, उपायुक्त, सांगानेर जोन नगर निगम जयपुर ने ज्योतिबा फुले चौराहा, मुहाना मंडी रसोई सं. 1351, उपायुक्त, सांगानेर जोन नगर निगम जयपुर ने मालपुरा गेट, बस स्टेण्ड के पास, सांगानेर ने मालपुरा गेट, बस स्टेण्ड के पास, सांगानेर रसोई सं. 511 का जायजा लिया।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई संख्या 1210 का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने रसोई में भोजन की गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता बनाए रखने सहित 27 बिन्दुओं के आधार पर जांच की। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनिता सिंह ने कलेक्टेªट परिसर के अन्दर जयसिंह सेठिया प्याऊ के पास, गेट नं. 01, रसोई संख्या 739, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री मेघराज सिंह मीणा ने महिला कामकाजी छात्रावास, सब्जी मण्डी लालकोठी, रसोई संख्या 25, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्री संजय माथुर ने बांगड़ रेन बसेरा, एस.एम.एस. चिकित्सालय, रसोई संख्या 1219, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्री आशीष कुमार ने राजस्थान महिला आयोग, गांधी नगर मोड के पास, टोंक रोड, रसोई संख्या 1355, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) श्री मुकेश कुमार मूण्ड ने भास्कर पुलिया के नीचे, रसोई संख्या 1354,
इस दौरान 83 अधिकारियों ने श्री अन्नपूर्णा रसोई नम्बर व स्थान, निरीक्षण के समय पर लाभार्थियों की कुल संख्या, निरीक्षण के समय लाभार्थियों से ली जा रही राशि रूपये, निरीक्षण के दौरान दिये जा रहे भोजन का विवरण (लंच/डिनर), मैन्यू का विवरण, चपातियों की संख्या, चपाती 250 ग्राम के अनुरूप दी जा रही है या नहीं, चपातियां गर्म है एवं लाभार्थियों को पसन्द आ रही है या नहीं, भोजन गर्म परोसा जा रहा है या नही, भोजन सर्व करने वाला रसोई का कार्मिक टोपी, ड्रेस,.ग्लब्स, एल्बस, एप्रीन इत्यादि पहने हुए है या नही, कोरोना गाईडलाईन की पालना की जा रही है या नही, लाभार्थियों हेतु भोजन करने के लिए बेंच एवं बैठने की व्यवस्था की हुई है या नही, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, खाने के बाद बर्तन ढंग से धोने की व्यवस्था, टोल फ्री नं. प्रभारी अधिकारी के मो.न. बोर्ड पर प्रदर्शित करने की व्यवस्था, स्पॉन्सरशिप (भोजन प्रयोजन) का बोर्ड प्रदर्शित की व्यवस्था, चपाती वार्मर की व्यवस्था, सब्जी वार्मर की व्यवस्था, श्री अन्नपूर्णा रसोई के अन्दर फ्लेक्स प्रदर्शन की व्यवस्था, ऑपरेटर द्वारा लाभार्थियों की सही प्रविष्टि की जाने की व्यवस्था, रसोई में नगरीय निकाय द्वारा प्रमाणित एवं हस्ताक्षरित इंस्पेक्शन रजिस्टर संधारित करने की व्यवस्था और रसोई रजिस्टर में प्रविष्टि सुनिश्चित करने की व्यवस्था, रसोई में मरम्मत कार्य की आवश्यकता, रसोई में सौंदर्यीकरण/रखरखाव ठीक से हो रहा है, खाने में अचार परोसने की व्यवस्था सहित कुल 27 बिन्दुओं के आधार पर 83 श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए है।
दिल्ली: ISI जासूसी नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, सबूतों के साथ 11 आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: जोपा बाजार में माँ विंध्य आई केयर का हुआ उद्घाटन, विधायक रत्नाकर मिश्र रहे मौजूद
राजस्थान: योजनाओं की प्रगति के लिए समीक्षा बैठक हुई आयोजित, अधिकारियों को दिए गए सख्त दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश: अव्यवस्थाओं को लेकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ग्रामीणों ने किया जमकर प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में अवैध बालू खनन पर पड़ा छापा, दो नावें ली गई कब्जे में
उत्तर प्रदेश: 1.84 करोड़ की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुई संपन्न
