-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जोपा बाजार में माँ विंध्य आई केयर का हुआ उद्घाटन, विधायक रत्नाकर मिश्र रहे मौजूद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में विंध्यधाम के नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मण्डल स्थित जोपा बाजार में “माँ विंध्य आई केयर एंड ऑप्टिकल” का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में विंध्यधाम के नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा मण्डल स्थित जोपा बाजार में “माँ विंध्य आई केयर एंड ऑप्टिकल” का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर विधायक ने प्रतिष्ठान के संचालक श्री सर्वेश मिश्र को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक आई केयर सेंटर खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर नेत्र जांच और ऑप्टिकल सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें राजेश तिवारी, सुधारक सिंह, शेषनाथ उपाध्याय, डॉ. अनुज मिश्र, डॉ. अनुराग मिश्र, विपिन पांडेय, विवेक पांडेय, धर्मजीत सिंह, पप्पू मिश्र, मोहन मिश्र, मारुति शंकर मिश्र, अंकुर मिश्र और शुभम मिश्र सहित अनेक सम्मानित नागरिक शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
