-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 1.84 करोड़ की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुई संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शहर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 में विकास की दिशा में एक अहम पहल की गई। गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित नादरिया माता मंदिर से पिपरी गुढ़ा तक तथा फौजी कॉलोनी की विभिन्न गलियों में कायाकल्प योजना
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शहर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 में विकास की दिशा में एक अहम पहल की गई। गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित नादरिया माता मंदिर से पिपरी गुढ़ा तक तथा फौजी कॉलोनी की विभिन्न गलियों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर को खास बनाते हुए क्षेत्र की कन्याओं के शुभ हाथों से भूमि पूजन कराया गया, जिसने कार्यक्रम को सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से और भी महत्वपूर्ण बना दिया। इस सड़क निर्माण से न केवल क्षेत्र की जर्जर सड़कों से लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी और आने वाले समय में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पार्षद सोनू संध्या कुशवाह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
उत्तर प्रदेश: सर्जन ब्लैकमेलिंग मामला गरमाया, AIMM ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश: टॉवर पर चढ़ी युवती, फायर टीम ने सुरक्षित बचाया
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
