Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: बिजली निगम जीरो स्विच लगाकर डुलाना गांव की समस्या का शीघ्र समाधान करे: डीसी कैप्टन मनोज कुमार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Satish , Date: 04/02/2026 03:40:42 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Satish ,
  • Date:
  • 04/02/2026 03:40:42 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: बिजली निगम जीरो स्विच लगाकर डुलाना गांव की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें। यह बात उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को डुलाना गांव में आयोजित समाधान शिविर व रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते समय कही।

विस्तार

हरियाणा: बिजली निगम जीरो स्विच लगाकर डुलाना गांव की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें। यह बात उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को डुलाना गांव में आयोजित समाधान शिविर व रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते समय कही। इस दौरान विधायक कंवर सिंह यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव भी मौजूद रहे। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार की सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का प्रत्येक माह आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गांव डुलाना में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनी बल्कि गांव के विकास से जुड़े ग्रामीणों के सुझावों को भी सुना। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सरकार का यह संकल्प है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे और उसकी समस्याओं को समझे। उन्होंने कहा कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जिनका स्थानीय स्तर पर समाधान संभव होता है, ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बने। 

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में डुलाना गांव के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं जैसे सड़क, जल निकासी, अवैध कब्जे, बिजली, गलियों का निर्माण इत्यादि समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का तुरंत समाधान कराया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और गहरा हुआ। कार्यक्रम में 76 ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। रात्रि ठहराव में गांव डुलाना में पार्क का सौन्दर्यकरण, तालाब की दीवार, बाबा भैया मंदिर का रास्ता, आरओ प्लांट इत्यादि समस्याओं के समाधान बारे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
 
स्टॉल पर योजनाओं की मिली जानकारी रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पशुपालन व बिजली विभाग प्रमुख रहे। एडीसी ने सभी विभागों की सरकार की जनहितकारी नीतियों को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, एसडीएम कनिका गोयल, डीएमसी रणवीर सिंह, नगराधीश मंगलसेन, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार , बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, संदीप मालडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।