-
☰
No image found.
झारखंड: गोड्डा हाई स्कूल में अवैध वसूली का आरोप, जांच को पहुंचीं डीएससी; ग्रामीणों ने उठाए सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखंड: झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड में स्थित तुलाराम उर्फ भुस्का हाई स्कूल में छात्रों से नामांकन के नाम पर अवैध रूप से शुल्क लेने का मामला सामने आया है। प्रधानाचार्य त्रिभुवन पांडे पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे वसूले।
विस्तार
झारखंड: झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड में स्थित तुलाराम उर्फ भुस्का हाई स्कूल में छात्रों से नामांकन के नाम पर अवैध रूप से शुल्क लेने का मामला सामने आया है। प्रधानाचार्य त्रिभुवन पांडे पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने छात्रों से निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे वसूले। सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। गोड्डा की डीएससी मिथिला टुडू ने मामले की जांच के लिए स्कूल का दौरा किया। हालांकि, यह जांच बंद कमरे में हुई, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अंदर की प्रक्रिया में लीपापोती हो रही है। जब पत्रकारों ने बाहर खड़े होकर डीएससी मिथिला टुडू से सवाल किए, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। यह सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि जब पत्रकार ही सवाल न पूछें, तो जनता किससे जवाब मांगे? स्थानीय लोग भी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब हो रही है, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, और विकास फंड का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आए।
हरियाणा: महाराणा प्रताप जयंती पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि, बताया स्वाभिमान का प्रतीक
हरियाणा: गौसेवा को मिला बड़ा सहारा, गौशालाओं के लिए विधायक ने बांटे 1.27 करोड़ रुपये के चेक
हरियाणा: महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजा स्वाभिमान का संदेश, युवाओं ने लिया राष्ट्रभक्ति का संकल्प
उत्तर प्रदेश: जनगणना 2027 का आगाज़, डीएम ने सेल्फी लेकर किया स्व-गणना अभियान लॉन्च
उत्तर प्रदेश: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव , मौत से गांव में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: 8वीं का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
