Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: Narsinghpur में कॉमरेड Jyoti Patel की स्मृति में संकल्प सभा, किसान भवन हेतु ₹1 लाख दान

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , Date: 25/02/2026 03:43:38 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Arun Shrivastava ,
  • Date:
  • 25/02/2026 03:43:38 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कॉमरेड ज्योति पटेल जो नरसिंहपुर जिले के पचामा गांव पंचायत की सरपंच रही थी किंतु उनकी पहचान सिर्फ यही नही थी उनकी पहचान यह थी की वे अपने क्षेत्र की प्रखर समाज सुधारक, जन समस्याओं के खिलाफ

विस्तार

मध्य प्रदेश: कॉमरेड ज्योति पटेल जो नरसिंहपुर जिले के पचामा गांव पंचायत की सरपंच रही थी किंतु उनकी पहचान सिर्फ यही नही थी उनकी पहचान यह थी की वे अपने क्षेत्र की प्रखर समाज सुधारक, जन समस्याओं के खिलाफ लड़ने वाली योद्धा, जनवादी महिला समिति की जिले की नेता के रूप से उन्होंने महिला अधिकारों को भी प्रमुखता से रखा था, लेकिन ये सब करने की ऊर्जा शक्ति उन्हे देती थी  क्रांतिकारी विचार और उस विचार की वाहक पार्टी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, जिसकी वे नेता थी, कॉमरेड ज्योति पटेल का कैंसर की बीमारी से लड़ते हुए 3 फरवरी को निधन हो गया, उनके परिवार जो खुद उन्ही की विचार के सह यात्री भी है। उनकी इच्छा के अनुरूप उनकी चिता को मुखग्नि उनकी बेटी जागृति से दिलवाई और उनकी तेरहवीं न कर सामाजिक रूढ़ियों के खिलाफ़ चल रहे अभियान को जारी रखा है। आज 22 फ़रवरी को भावसिंह पटेल की अध्यक्षता में ग्राम पचामा में ज्योति पटेल की स्मृति सभा में हजारों की संख्या में उपस्थित सभी वर्गों की महिला पुरुषों के बीच पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज, मध्य प्रदेश किसान सभा के राज्य महा सचिव अखिलेश यादव, जनवादी महिला समिति की राज्य महा सचिव प्रीति सिंह ग्वालियर। 
 मध्य प्रदेश किसान सभा राज्य कार्यालय सचिव उपेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण कुरारिया,किसान नेता रामजीत सिंह, कांति कुमार दुबे,संतोष सिंह (रीवा) गयाराम सिंह धाकड़ (मुरैना) कॉमरेड ज्योति एवं जगदीश  पटेल की बेटी जागृति पटेल ने भी संबोधित किया, सभा की शुरुआत में किसान नेता राम नारायण कुरारिया द्वारा इस आयोजन की पृष्ठ भूमि रखी, स्मृति सभा का संचालन देवेंद् वर्मा ने किया, सभा मे जिले के लोधी समाज से देवेंद्र पटेल गुड्डू भैया,कौरव महासभा के अध्यक्ष राव पवन सिंह, लोधी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, सर्व ब्राह्मण  महासभा के अध्यक्ष मुकेश बसेड़िया, राजेश माहेश्वरी नर्मदा शुगर मिल,  सुनीता पटेल जिला अध्यक्ष कांग्रेस, सुरेन्द्र पटेल मझले भैया, प्रेमलाल जी अहिरवार समाजसंघ, पवन पटेल, हरगोविंद जी वर्मा, सुरेश आचार्य जी, गौतम पटेल, पवन शुक्ला,किसान नेता आनंद कौरव, अभिनय ढ़िमोले, देवी सिंह बघेले, काशीराम , मानक लाल मनु आजाक,अवधेश चौकसे,मकसूद खान, अशोक विश्वकर्मा, मनीराम अहिरवार पत्रकार, शेरसिंह राजपूत,नेपाल सिंह गूजर, एड विक्रांत कौरव। 

राधाकमलेशअहिरवारजनपदअध्यक्ष,,हरिशंकर लोधी, शैलेन्द्र सिंह पटेल,सुरेश पटेल प्रेमनारायण पटेल, रमेश नगपुरिया,  हरिसिंह अहिरवार, गेंदालाल जी सहित कई गणमान्य एवं प्रबुद्ध समुदाय के लोगो द्वारा भी विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
सीपीआई एम के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा की सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ़ संघर्ष लगातार एवं सेकड़ो हजारों वर्षो से किया जा रहा है ढाई हजार वर्ष पूर्व महात्मा बुद्ध, तो पांच सौ साल पहले कबीर और नानक, मीरा तक डेढ़ सौ साल पूर्व ज्योति बा, और सावित्री फुले और 20 वी सदी में अंबेडकर ने इस धारा को आगे बढ़ाया है, 21 वी सदी में भी यह लडाई जारी है ज्योति पटेल और उनकी आज की संकल्प सभा के रूप में | अदानी की 10दिन की कमाई में देश की हर तहसील में एम आर आई मशीन लग सकती है, किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव बादल सरोज ने संक्षेप संबोधन में कहा की आज कैंसर जैसी बीमारियों के कारण लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ती है ज्योति पटेल सहित उन सभी का जीवन बचाया जा सकता था। 


अगर सरकार महंगी होती चिकित्सा सुविधाओ को सस्ता करने के उपाय ढूंढ ले, जो बहुत ज्यादा बड़ा काम नही है  अगर सरकार कार्पोरेट की चंद दिन की कमाई ले ले तो देश की सभी तहसीलों मे एम आर आई मशीन लगाई जा सकती है, और अगर सभी की मुफ्त जांच कर उपचार होने लगे तो कैंसर से होने वाली मौतों को कभी हद तक रोका जा सकता है,  सभी वक्ताओ ने सामाजिक कुरीतियों को तोड़ने के लिए पटेल परिवार की प्रशंसा की तथा स्वम भी अपने जीवन में इसे लागू करने का संकल्प लिया, 
सभा के अंत में कॉमरेड जगदीश पटेल ने सालीचौका में बनने वाले किसान भवन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की जहां पर बैठकर आर्थिक राजनैतिक सामाजिक शोषण के खिलाफ इनसे मुक्ति का रास्ता निकाला जाए।
 


Featured News