Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 3 माह से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, अवैध कट्टा किया बरामद

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/05/2026 01:19:14 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/05/2026 01:19:14 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फायरिंग, अड़ीबाजी और अन्य आपराधिक मामलों में करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध 315 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर एवं एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना नगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जग्गा उर्फ जगराम तोमर पुत्र मदन सिंह तोमर निवासी चापक को उत्तमपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी थाना नगरा के अपराध क्रमांक 14/26, 16/26 एवं 43/26 में वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ फायरिंग, अड़ीबाजी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से अवैध हथियार मिलने पर प्रकरण में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी भी की गई।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी जग्गा उर्फ जगराम तोमर पर हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, अवैध हथियार रखने और एनडीपीएस एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नगरा उनि. सुखदेव सिंह चौहान, चौकी प्रभारी रजौधा उनि. सोबरन सिंह यादव, सउनि. महेश धाकरे सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।