Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भोपाल में एटक की बैठक, सिंगरौली जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति, मजदूर कल्याण योजनाओं के प्रचार पर जोर

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Mohit Mishra , Date: 11/09/2025 12:56:34 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Mohit Mishra ,
  • Date:
  • 11/09/2025 12:56:34 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: निर्माण मजदूर संगठन (एटक), मध्य प्रदेश के भोपाल इकाई ने आज सिंगरौली  जिला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर संगठन में नियुक्तियां कीं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: निर्माण मजदूर संगठन (एटक), मध्य प्रदेश के भोपाल इकाई ने आज सिंगरौली  जिला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर संगठन में नियुक्तियां कीं। इस अवसर पर निर्माण मजदूर संगठन एटक मध्य प्रदेश के सह-सचिव संजय नामदेव के आदेश अनुसार जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक आज दिनांक 10/09/2025को "जिला उपाध्यक्ष" दुर्गेश चतुर्वेदी को नियुक्त किया   जिसमें उपस्थित, जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी जिला सचिव राज मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, ब्लॉक सचिव सरलेश द्विवेदी, ब्लॉक महामंत्री ओमकार गुप्ता और ब्लॉक मीडिया प्रभारी रवि कुमार बैस उपस्थित रहे। वहीं बैठक  में  ग्राम पंचायत क्षेत्र बोडी़ से अवध कुमार यादव को सचिव , ग्राम पंचायत क्षेत्र उमरहर श्रीनिवास पटेल को सचिव , ग्राम पंचायत क्षेत्र चटनिहा लल्लू सिंह  को सहसचिव नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष संतोष पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, "आप सभी का दायित्व है कि घर-घर जाकर मजदूर साथियों से संपर्क स्थापित करें और उन्हें मध्य प्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित संबल कार्ड योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करें।" उन्होंने जोर देकर कहा कि पात्र मजदूरों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएं। साथ ही, मजदूरों की मजदूरी या अन्य समस्याओं के समाधान में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। निर्माण मजदूर संगठन (एटक) का यह कदम मजदूरों के कल्याण और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संगठन ने मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।