Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: धनपुरी में निराश्रित गौमाता के लिए 18×18 का शेड तैयार, विधिवत पूजन के साथ हुआ उद्घाटन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Ajju Prasad Sahu , Date: 25/02/2026 03:56:10 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajju Prasad Sahu ,
  • Date:
  • 25/02/2026 03:56:10 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के धनपुरी   नगर में  स्नेहकमल ऑरग्नाइजेशन क़े माध्यम  से गौ सेवा संस्थान मे निराश्रित गौ माता के लिये शेड बनवाया गया अटल कामधेनु संस्थान में निराश्रित व घायल गायों की सेवा सुरक्षा की जाती है ।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के धनपुरी   नगर में  स्नेहकमल ऑरग्नाइजेशन क़े माध्यम  से गौ सेवा संस्थान मे निराश्रित गौ माता के लिये शेड बनवाया गया अटल कामधेनु संस्थान में निराश्रित व घायल गायों की सेवा सुरक्षा की जाती है ।उनके धूप -पानी से बचाव के लिये स्नेहकमल ऑरग्नाइजेशन की ओर से   18/18 का शेड बनवाया । इसका गायों का पूजन कर विधिवत उद्घाटन किया। सभी गायों को केला व गुड़ खिलाकर प्रसाद वितरण किया। 


स्नेह कमल ऑर्गनाइजेशन के सदस्य डॉक्टर श्रीमती आशा जैन , साधना अग्रवाल , शैला गुप्ता , प्रतिमा जैन , अर्चना ओझा, अंशू जैन की उपस्थित रही । स्नेहलता गुप्ता ने गौ सेवक राम दुबे , कपिल सेन , हीरा सिंह , आदित्य गुप्ता , अभिजीत पनिका , मनीष केवट के निःस्वार्थ कार्य व गौसेवा  के लिए धन्यवाद दिया ।डॉ के. एम. गुप्ता ने आगे भी सहयोग देने का आश्वासन दिया ।
 


Featured News