Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भलका गांव के प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़, नंदी बाबा खंडित, नाग देवता को नुकसान की आशंका

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , Date: 04/02/2026 12:42:44 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Shyam Singh Rana ,
  • Date:
  • 04/02/2026 12:42:44 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भांडेर अनुभाग के गोदन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलका में सोमवार–मंगलवार की दरम्यानी रात असामाजिक तत्वों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में स्थापित भगवान

विस्तार

मध्य प्रदेश: भांडेर अनुभाग के गोदन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलका में सोमवार–मंगलवार की दरम्यानी रात असामाजिक तत्वों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया तथा शिवजी के सामने विराजमान नंदी बाबा की मूर्ति को खंडित कर दिया। इसके अलावा मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर एक सर्प घायल अवस्था में मिला है, जिससे नाग देवता को नुकसान पहुंचाने की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह शिवालय सैकड़ों वर्ष पुराना है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां अक्सर नाग देवता सर्प के रूप में दर्शन देते रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।

 इस घटना से गांव में भारी आक्रोश का माहौल है। सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर के बाहर एकत्रित हो गए और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। ग्रामीणों का अनुमान है कि मंदिर प्राचीन होने के कारण बदमाशों ने उसमें धन या बहुमूल्य वस्तुओं के होने की आशंका में तोड़फोड़ की होगी।गोदन थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नंदी बाबा की खंडित मूर्ति को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर,तलाश जारी है।