Contact for Advertisement 9650503773



मध्य प्रदेश: जमीन विवाद पर लाठी-डंडों से किया हमला , परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 04/05/2026 01:29:05 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 04/05/2026 01:29:05 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जिले के भगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सपन पट्टी सरकना रोड गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: जिले के भगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सपन पट्टी सरकना रोड गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अरविंद कुशवाहा और उनके माता-पिता को दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उनके हाथ-पैर तक तोड़ दिए गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, टिंकू राजा, पुष्पेंद्र सिंह, सुरेन्द्र उर्फ बंटी राजा, अनुज सिंह, बहादुर सिंह और छुट्टू राजा सहित अन्य लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि हमलावरों ने पहले से ही पीड़ित परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया और अपने एक व्यक्ति को ग्वालियर रेफर कर मामले को भ्रमित करने की कोशिश की।


गंभीर रूप से घायल पीड़ित परिवार के सदस्य फिलहाल जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कुशवाहा समाज छतरपुर के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों का हालचाल जाना। समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

Related News

उत्तर प्रदेश: पत्नी प्रेमी संग फरार, बेटियों को लेकर सनसनीखेज आरोप—पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण स्कूल में पढ़ाई परखी, गेहूं क्रय केंद्रों की जांच—व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

असम: महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को प्रशिक्षण और ‘निधि बैंक’ शुरू करने का फैसला

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में सेवा का मिसाल: बहनों ने पक्षियों-पशुओं के लिए दाना-पानी और चारा देकर जीता दिल

मध्य प्रदेश: थाने में बर्बरता के आरोप पर भड़का जनाक्रोश: लाठीचार्ज, महिला पदाधिकारी घायल, युवक हुआ  लापताकार्रवाई की मांग तेज

महाराष्ट्र: कामगार मेळावे में श्रमिकों को योजनाओं और अधिकारों की दी गई जानकारी  


Featured News