-
☰
मध्य प्रदेश: 14 अप्रैल पर बसपा की बड़ी तैयारी, दिल्ली में भव्य आयोजन की रणनीति तय
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: आगामी 14 अप्रैल के ऐतिहासिक अवसर को यादगार और भव्य बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दिल्ली प्रदेश की एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: आगामी 14 अप्रैल के ऐतिहासिक अवसर को यादगार और भव्य बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दिल्ली प्रदेश की एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती और बहुजन समाज पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देना था। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत, दिल्ली के कोने-कोने में इस दोहरे उत्सव को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति तैयार की गई है। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 अप्रैल का दिन बहुजन समाज के लिए आत्मसम्मान का प्रतीक है। इसी पावन दिन वर्ष 1984 में मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर शोषितों और वंचितों को एक राजनीतिक विकल्प दिया था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिल्ली प्रदेश प्रभारी आदरणीय सुरेश आर्य जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजेश तंवर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं समापन माननीय सेवादास जयंत जी द्वारा किया गया नेताओं ने स्पष्ट किया कि मान्यवर साहब द्वारा शुरू किया गया। यह मिशन आज करोड़ों लोगों की उम्मीद बन चुका है और इसे और अधिक मजबूती प्रदान करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित डॉ. अस्मिता सिंह (जिला प्रभारी, बसपा दिल्ली) ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की उन्होंने बताया कि इस बार जयंती और स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली की सभी विधानसभाओं और वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा डॉ. अस्मिता सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर जाकर बाबा साहेब के संवैधानिक संदेशों और आदरणीय बहन जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों से जनता को अवगत कराएगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक दिन को अनुशासन और भाईचारे के साथ मनाएं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को पूरी दिल्ली नीले झंडों से सराबोर होगी विभिन्न ज़िलों में कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल शोभा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी इन कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास और बाबा साहेब के बलिदानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक के समापन पर उपस्थित सभी जिला एवं विधानसभा पदाधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे इस दोहरे उत्सव को अब तक का सबसे सफल आयोजन बनाएंगे पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करेंगे और आगामी चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार रखेंगे बैठक के अंत में सभी प्रभारियों को उनके क्षेत्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर