-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भांडेर में खुले नाले में गिरी गाय, गौसेवकों और नगर परिषद कर्मचारियों ने सुरक्षित निकाला
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भांडेर नगर के पटेल चौराहा स्थित एसबीआई एटीएम के सामने बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक गाय संकरे नाले में गिरकर फंस गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भांडेर नगर के पटेल चौराहा स्थित एसबीआई एटीएम के सामने बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक गाय संकरे नाले में गिरकर फंस गई। गाय को नाले में फंसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गौसेवकों और नगर परिषद भांडेर के कर्मचारियों ने संयुक्त प्रयास कर कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुले नाले की समस्या को लेकर चिंता जताई। लोगों के अनुसार, नाले के एक तरफ बाजार की ओर जाने वाला रास्ता है, जबकि दूसरी तरफ खानपान के काउंटर लगे हुए हैं। इस मार्ग से दिनभर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। नाला खुला और संकरा होने के कारण यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार राहगीर और बाइक सवार फिसलकर नाले में गिर चुके हैं, जिससे लोगों को चोटें भी आई हैं। इसके बावजूद नाले को ढकने की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि पटेल चौराहे पर स्थित इस खुले नाले को जल्द से जल्द कवर्ड कराया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। बैंक, बाजार और चौपाटी के कारण इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में नाले को ढकना जरूरी बताया जा रहा है।
