-
☰
मध्य प्रदेश: पिपरिया कला में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ वातावरण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: अखंड कोटि ब्रह्मांड नायक परमात्मा की असीम कृपा एवं मां नर्मदा जी के आशीर्वाद एवं श्री श्री 1008 श्री टाटामबरी जी महाराज पासीघाट ,श्री श्री 1008 श्री संतोष दास जी त्यागी जी महाराज गणेश घाट वालों की असीम कृपा और श्री
विस्तार
मध्य प्रदेश: अखंड कोटि ब्रह्मांड नायक परमात्मा की असीम कृपा एवं मां नर्मदा जी के आशीर्वाद एवं श्री श्री 1008 श्री टाटामबरी जी महाराज पासीघाट ,श्री श्री 1008 श्री संतोष दास जी त्यागी जी महाराज गणेश घाट वालों की असीम कृपा और श्री 108 रामबहादुरदास जी त्यागी के सानिध्य में ग्राम पिपरिया कला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है!। श्रीमद् भागवत कथा 11 2.2.2026 से 17 2 2026 दिन मंगलवार तक चलेगी कथा का समय 2:00 बजे से 5:00 तक रहेगा कथावाचक पंडित श्री जितेंद्र जी शास्त्री चौरास वालों के मुखारविंद से सुनाई जावेगी आयोजक समस्त ग्रामवासी पिपरिया कला के तत्वाधान में पहले दिन राम जानकी मंदिर स्थित कथा परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कुल 21 महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पवित्र जल को कलश में स्थापित कर सहभागिता की। यात्रा ग्राम में भ्रमण करती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंचीं। जय श्री राधे तथा देवी-देवताओं के जयघोष से पूरा मार्ग और वातावरण गुंजायमान हो उठा। सबसे आगे भागवत जी को सिर पर धारण कर पंडित चंद्र प्रकाश दुबे, पंडित उमाशंकर दुबे, महाराज समस्त ग्रामवासी एवं ग्राम के गणमान्य लोग कलश यात्रा में साथ चल रहे थे।
सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे, जिससे पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
पीले वस्त्रों में सुसज्जित महिलाओं और कन्याओं की कलश यात्रा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह भक्तों ने यात्रा का स्वागत किया। कथा स्थल पहुंचने के बाद पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
राजस्थान: महिलाओं की उन्नति संगेसरा की प्रगति का लक्ष्य: स्वरोजगार को लेकर हुई बैठक
हरियाणा: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडे ने स्व. सुभाष सिंगला को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया गया