-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भांडेर में उड़ती धूल से लोग परेशान, सड़क पर पानी छिड़ककर राहत पाने की कोशिश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नगर में इन दिनों धूल परेशानी का कारण बन गई है। मुख्य रूप से राजमाता चौराहा से सांदीपनि स्कूल तक और कृषि उपज मंडी तक का क्षेत्र उड़ती धूल की चपेट में है। इस मार्ग पर विशेषकर थाने के सामने लोग सड़क पर पानी का छिड़काव कर उड़ती धूल से राहत पाने पानी का छिड़काव करते देखे जा सकते हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नगर में इन दिनों धूल परेशानी का कारण बन गई है। मुख्य रूप से राजमाता चौराहा से सांदीपनि स्कूल तक और कृषि उपज मंडी तक का क्षेत्र उड़ती धूल की चपेट में है। इस मार्ग पर विशेषकर थाने के सामने लोग सड़क पर पानी का छिड़काव कर उड़ती धूल से राहत पाने पानी का छिड़काव करते देखे जा सकते हैं। दरअसल राजमाता चौराहे से कृषि उपज मंडी तक सीसी की डिवाइडर युक्त सड़क बनी हुई है। लेकिन इसके निर्माण में क्रेशर की डस्ट का उपयोग किया गया है जो वाहनों के टायरों के घर्षण और उनकी रफ्तार से हवा में मिलकर आसपास के क्षेत्र को धूलमय कर रही है। चूंकि नपा के द्वारा भी यहां काफी समय से धूल की विशेष सफाई नहीं कराई गई है। ऐसे में धूल उड़कर न केवल लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायी है। साथ ही, लोगों के सड़क किनारे के आवास एवं व्यवसाई प्रतिष्ठानों को भी धूलमय कर रही है। मंडी से स्कूल तक बननी है रोड वर्तमान में राजमाता चौराहे से कृषि उपजमंडी तक सीसी रोड है। लेकिन इससे आगे कुछ दूरी पर सांदीपनि स्कूल की नई इमारत, जिसमें अब अध्यापन कार्य शुरू हो चुका है, भी बनी है और नपा द्वारा यहां तक सड़क का विस्तार किया जाकर इसका टेंडर भी जारी कर वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। फिलहाल अभी यहां कच्चा रास्ता है जिस पर से कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और सांदीपनि स्कूल जाने वाले स्कूली छात्रों के अलावा कॉलेज के पीछे की कॉलोनियों सहित विभिन्न गांवों को जाने वाले लोगों का गुजरना रहता है। ऐसे में उड़ती धूल से इन सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग डामरीकरण की कर रहे मांग इस सड़क के किनारे निवासरत और कारोबारियों सहित यहां से गुजरने वाले लोगों की मानें तो वे इस रोड पर यदि डामरीकरण करा दिया जाए तो धूल के उड़ने पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है। वैसे, लोगों का यह भी कहना है कि हर साल यहां धूल उड़ने की समस्या रहती है। शिकायत करने पर नपा द्वारा टैंकर से पानी का छिड़काव कर फौरी तौर पर राहत तो दे देती है (फिलहाल अभी नपा ने यहां पानी का छिड़काव शुरू नहीं कराया है जबकि इस वक्त इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है) लेकिन यदि नपा इस रोड पर डामर की परत बिछवा दे तो पानी के छिड़काव से नपा को भी राहत मिल सकेगी। आम और खास में अंतर अभी कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री का कृषि उपजमंडी भांडेर में कार्यक्रम था। उन्हें इसी सड़क से होकर गुजरना था। उन्हें सड़क पर हुए गड्ढों पर दचके न लगें इसके लिए रातों रात इस टूटी फूटी सड़क की मरम्मत और उड़ती धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव करवा दिया था। लेकिन उसके बाद से फिर नपा ने इस सड़क की तरफ मुड़कर नहीं देखा। लोग कहते हैं कि अजीब लोकतंत्र है जहां खास लोगों की सुविधाओं में कोताही नहीं बरती जाती। वहीं, आम आदमी समस्याओं से जूझता रहता है और उसकी सुनवाई तब होती है जब वह विरोध करने मैदान में उतर जाता है। कृषि उपजमंडी में भी धूल की समस्या इस समय कृषि उपजमंडी भांडेर में उपज लेकर जहां किसान इनका कहना है "मंडी से सांदीपनि स्कूल तक की सड़क का वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है। अब ठेकेदार को यहां काम शुरू करना है।" राधेरमण यादव सीएमओ नप भांडेर यह रोड स्कूल, कॉलेज, मंडी, तहसील कार्यालय, मंदिरों, आदि को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इसलिए इस पर सबसे अधिक आवाजाही रहती है। वर्तमान में यहां सबसे अधिक उड़ रही धूल लोगों की परेशानी का कारण बन चुकी है। अधिकारियों का अनजाना भी इस रोड से रहता है। लेकिन वे इस समस्या का निराकरण करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। उनकी लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है क्योंकि यहां अब अस्थमा, खांसी, जुकाम, आदि के मरीजों की संख्या बढ़ी है। राजवीर यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव, पवन शर्मा, महेश सिहारे, राजू साहू, साबिर खां धूल सेहत के लिए हमेशा से ही नुकसानदायी होती है। इसके संपर्क में अधिकवसमय तक रहने से लोगों को अस्थमा और टीबी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तराखंड: मसूरी में सीवर संकट से 24 परिवार परेशान, सभासद ने अधिकारियों को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
