-
☰
मध्य प्रदेश: कुसुम वैली होटल में 1 करोड़ की डकैती का खुलासा, होटल मैनेजर निकला मास्टरमाइंड
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शहर के प्रतिष्ठित होटल 'कुसुम वैली' में हुई लगभग 1 करोड़ रुपये की लूट का मात्र कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है
विस्तार
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शहर के प्रतिष्ठित होटल 'कुसुम वैली' में हुई लगभग 1 करोड़ रुपये की लूट का मात्र कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी डकैती की पटकथा होटल के ही भरोसेमंद मैनेजर ने लिखी थी। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच के दौरान जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और होटल स्टाफ से पूछताछ की, तो रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिसिया पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। चंद्रेश ने बताया कि उसे होटल में रखी बड़ी राशि की जानकारी थी। लालच में आकर उसने यह जानकारी अपने साथियों को दी और लूट की योजना तैयार की।पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है चंद्रेश रजक: निवासी यादव कॉलोनी, नरसिंहपुर (मास्टरमाइंड मैनेजर) राकेश कुमार शुक्ला: निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश
घटना 3 फरवरी 2026 की तड़के करीब 3:00 बजे की है। सूचना मिली कि होटल कुसुम वैली में 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने जबरन घुसकर होटल में रखी भारी नकदी लूट ली है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्वयं मोर्चा संभाला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया व एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया।
अनुज कुमार वाल्मीकि: निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश
मोनू उर्फ टूईया वंशकार: निवासी नरसिंहपुर पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से कुल 60 लाख रुपये की नकदी जप्त की गई है, जिसमें सबसे बड़ी राशि (45 लाख) मोनू वंशकार से बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
मध्य प्रदेश: उज्जैन की तर्ज पर पोरसा में पहली बार निकलेगी महाकाल की सवारी,
दिल्ली: अवैध रेहड़ी-पटरी के खिलाफ कार्रवाई तेज, सदर बाजार में शांति मार्च का ऐलान
बिहार: AIMIM के राष्ट्रीय महासचिव सैयद अहमद पाशा कादरी का निधन, रजौली में शोक सभा
उत्तर प्रदेश: नए वोट बनवाने को लेकर जागरूकता कैंप किया गया आयोजित