-
☰
मध्य प्रदेश: उज्जैन सिंहस्थ से पहले मोरटक्का चौराहे से बायपास तक सड़क चौड़ीकरण की पुरजोर मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सनावद नगर की यातायात व्यवस्था को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु सनावद विकास संघर्ष समिति और अंकुर फाउंडेशन ने शासन-प्रशासन के समक्ष खरगोन रोड के चौड़ीकरण की मांग शासन,प्रशासन एवं जनप्रतिधियों से की है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सनावद नगर की यातायात व्यवस्था को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु सनावद विकास संघर्ष समिति और अंकुर फाउंडेशन ने शासन-प्रशासन के समक्ष खरगोन रोड के चौड़ीकरण की मांग शासन,प्रशासन एवं जनप्रतिधियों से की है। समिति के डॉ.राजेंद्र पलोड़,ओमप्रकाश बंसल,राकेश गेहलोत,लक्ष्मीकांत राठी एवं धीरेंद्रसिंह सोलंकी ने बताया कि निरंतर बढ़ते यातायात के मद्देनजर सनावद नगर के मोरटक्का चौराहे से नए फोरलेन बायपास तक खरगोन रोड को फोरलेन में बदलना अत्यंत आवश्यक हो गया है।समिति के सदस्यों ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाले लाखों श्रद्धालु और यात्री सनावद के रास्ते से ही प्रवेश करेंगे। भौगोलिक स्थिति के कारण सनावद में बड़वाह की तुलना में कहीं अधिक यातायात का दबाव रहेगा। वर्तमान में सनावद नगर का संकीर्ण खरगोन रोड यातायात के दबाव झेल नहीं पाएगा और ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी। समिति के सदस्यों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी नया फोरलेन बायपास पूर्ण रूप से शुरू भी नहीं हुआ है। इसके बावजूद खरगोन रोड पर अभी से लंबे और कठिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। वर्तमान में खरगोन रोड की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और ट्रैफिक जाम होने के कारण वाद-विवाद भी बढ़ रहे हैं। उज्जैन सिंहस्थ-2028: एक बड़ी चुनौती समिति का मानना है कि वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व के दौरान खरगोन रोड पर यातायात का दबाव कई गुना बढ़ जाएगा। यदि समय रहते मोटक्का चौराहे से बायपास तक के हिस्से को फोरलेन (60 मीटर चौड़ी सड़क) में तब्दील नहीं किया गया, तो सिंहस्थ के दौरान सनावद शहर पूरी तरह से ट्रैफिक जाम का शिकार हो जाएगा। समिति के सदस्यों ने शासन और जनप्रतिधियों से पुरजोर मांग की है कि व्यापक जनहित में सनावद नगर के खरगोन रोड के चौड़ीकरण का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए।
मध्य प्रदेश: उज्जैन की तर्ज पर पोरसा में पहली बार निकलेगी महाकाल की सवारी,
दिल्ली: अवैध रेहड़ी-पटरी के खिलाफ कार्रवाई तेज, सदर बाजार में शांति मार्च का ऐलान
बिहार: AIMIM के राष्ट्रीय महासचिव सैयद अहमद पाशा कादरी का निधन, रजौली में शोक सभा
उत्तर प्रदेश: नए वोट बनवाने को लेकर जागरूकता कैंप किया गया आयोजित