-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: थांदला पीएम श्री कन्या विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शानदार, 90% से अधिक सफलता दर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थांदला पीएम श्री विद्यालय कन्या थांदला का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: थांदला पीएम श्री विद्यालय कन्या थांदला का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्थानीय पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला का बोर्ड परीक्षा परिणाम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रेष्ठ रहा। संस्था प्राचार्य मंगल सिंह नायक ने बताया कि इस वर्ष हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 90.90% रहा। कुल 144 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुई जिसमें से 131 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। उत्तीर्ण छात्राओं में 120 प्रथम श्रेणी तथा 11 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई तथा 26 छात्राओं ने निशुल्क लैपटॉप योजना हेतु पात्रता हासिल की। इसी प्रकार हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 89.80रहा। कॉल 135 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुई जिसमें से 122 छात्राएं उत्तीर्ण हुई छात्राओं में 65 छात्राएं प्रथम श्रेणी तथा 57 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। तथा 24 छात्राएं उत्तर प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुई है। छात्राओं की सफलता पर अनुविभागीय अधिकारी भास्कर कोचले तहसीलदार सुखदेव डावर श्रीमती सुप्रिया बिसेन सहायक आयुक्त जनजातिकार्य विभाग झाबुआ दीपेश सोलंकी विकासखंड शिक्षा अधिकारी थांदला एवं पीएम श्री विद्यालय के स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त कर छात्राओं को बधाई दी। अनुविभागीय अधिकारी भास्कर कोचलें एवं तहसीलदार सुखदेव डाबर ने विद्यालय में उपस्थित होकर उत्तीर्ण छात्राओं का पुष्पमाला एवं मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।
Bus Accident Case: बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की हुई मौत, 21 श्रद्धालु गंभीर रूप से हुए घायल
उत्तर प्रदेश: शिक्षा माफिया और स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना दल एस ने कार्रवाई की मांग की
मध्य प्रदेश: बाबा भीमराव अंबेडकर की निकली भव्य रैली, झांकियों के साथ निकला जनसैलाब
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा अभियुक्त को एक अवैद चाकु सहित किया गिरफ़्तार
