-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भीमराव अंबेडकर जयंती पर ग्रामीण बैंक कार्यालय में श्रद्धांजलि व संकल्प कार्यक्रम आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के भरुहना स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के भरुहना स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए गए मूल्यों—समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय—को अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक राजीव रंजन, सहायक प्रबंधक राहुल वर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चंदन प्रकाश, सुधांशु, रामजी प्रसाद, सतीश श्रीवास्तव, गिरजा शंकर, सुशील कुमार एवं दीपक कुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।
बिहार: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में स्नातक सेमेस्टर-2 परीक्षा शांतिपूर्ण हुई संपन्न
मध्य प्रदेश: 18 करोड़ की नई शासकीय अस्पताल बिल्डिंग का 15 मई को होगा लोकार्पण
बिहार: पुलिस का जागरूकता अभियान हुआ शुरू , उग्रवाद छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने की करी अपील
मध्य प्रदेश: अनियंत्रित टमटम तालाब में गिरी, समिति व पुलिस ने मिलकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
मध्य प्रदेश: फुटपाथ व्यापारियों ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन, जब्त सामान लौटाने की करी गई मांग
राजस्थान: परिंडा अभियान-2026 की हुई शुरुआत, पक्षियों के लिए लगाए गए जलपात्र
