-
☰
No image found.
Bus Accident Case: बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की हुई मौत, 21 श्रद्धालु गंभीर रूप से हुए घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
पंजाब: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक खबर सामने आ रही हैं, जहाँ एक बस के पलटने पर करीब 6 श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवा दी और 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विस्तार
पंजाब: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक खबर सामने आ रही हैं, जहाँ एक बस के पलटने पर करीब 6 श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवा दी और 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। दरअसल पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक से पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह बस आनंदपुर साहिब से फतेहगढ़ साहिब लौट रही थी। इसी दौरान बस बेकाबू होकर अचानक पलट गई। यह हादसा मंगलवार की रात को तक़रीबन 10 बजे फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में मोरिंडा-चुन्नी रोड क्षेत्र पर हिम्मतपुरा के करीब हुआ था। कई श्रद्धालुओं की हुई मौत इस भीषण बस एक्सीडेंट में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने आज बुधवार 15 अप्रैल को इसकी जानकारी दी। मृतकों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। इस बस हादसे में 21 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से भी घायल हुए हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटियाला और चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि बस में किसी खराबी होने की वजह से ड्राइवर का कंट्रोल हट गया और बस बेकाबू होकर पलट गई। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है। अगर ब्रेक फेलियर या बस में खराबी पाई गई तो संबंधित बस के मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में खड़ी कार में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त
मध्य प्रदेश: महंगाई से आम जनता परेशान, गरीब और मध्यम वर्ग की बढ़ी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश: जर्जर चकबंदी कार्यालय बना खतरे की घंटी, कर्मचारियों ने की भवन मरम्मत की मांग
मध्य प्रदेश: श्री नागाजी सरोवर में भागवत कथा का दूसरा दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
उत्तर प्रदेश: शिव-हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया ग्रहण किया महाप्रसाद
