-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य रथ यात्रा, हजारों की भीड़ जुटी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती और रथ यात्रा धूमधाम से मनाई गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती और रथ यात्रा धूमधाम से मनाई गई। धुरेहरा, सरौली उर्फ पहेतिया, मुबारकपुर काजी और चकहसन सहित कई ग्राम सभाओं में आयोजित इन कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इन सभी स्थानों पर गायन और नृत्य का आयोजन किया गया। साथ ही, प्रसाद और महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को बैंड-बाजे के साथ तीन से चार किलोमीटर की दूरी तक एक गांव से दूसरे गांव में घुमाया गया। शाम को जयंती के अवसर पर केक भी काटा गया। कई जगहों पर नृत्य और गायन के कार्यक्रम पूरी रात चले। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निवेदन किया।इस अवसर पर मनिहारी ब्लॉक के वर्तमान जिला पंचायत प्रत्याशी सुरेंद्र यादव (मास्टर साहब), कमलेश उर्फ भानु यादव, विंध्याचल वकील, श्याम बिहारी, रामकिशन यादव, धुरेहरा के अध्यक्ष ओमपाल, राम आशीष यादव, शिवकुमार गुड्डू, धर्मेंद्र कुमार कन्हैया, शिव मूरत राम और नंदलाल राम उपस्थित रहे। चकवाकर के पूर्व प्रधान लक्ष्मण यादव, मुबारकपुर काजी के वर्तमान प्रधान राम अवध यादव, फिरोजपुर से जिला पंचायत प्रत्याशी कन्हैया राम, बसपा कार्यकर्ता शिव मूरत राम और श्याम मुरारी भी मौजूद थे। मुबारकपुर काजी से रोशन कुमार गौतम, बिट्टू कुमार, मनीष सिंह यादव, मनिहारी से जिला पंचायत प्रत्याशी विनय प्रताप, विशाल, धीरज कुमार, सत्यम कुमार, कृष्ण कुमार, नरेंद्र कुमारसत्यम कुमार, कृष्ण कुमार, नरेंद्र कुमार, शिव कुमार ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। चकहसन से संचालक रंजीत कुमार, आदित्य, मनीष कुमार, नितीश कुमार, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार तथा सरौली उर्फ पहेतिया के वर्तमान प्रधान जेपी यादव, दीपक कुमार, रोहित रावण, राहुल कुमार, राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुमार सहित हजारों लोग इस आयोजन में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी में खड़ी कार में लगी आग, वाहन जलकर हुआ क्षतिग्रस्त
मध्य प्रदेश: महंगाई से आम जनता परेशान, गरीब और मध्यम वर्ग की बढ़ी मुश्किलें
उत्तर प्रदेश: जर्जर चकबंदी कार्यालय बना खतरे की घंटी, कर्मचारियों ने की भवन मरम्मत की मांग
मध्य प्रदेश: श्री नागाजी सरोवर में भागवत कथा का दूसरा दिन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
उत्तर प्रदेश: शिव-हनुमान मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया ग्रहण किया महाप्रसाद
