Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बनकटा स्कूल में मिड-डे मील गड़बड़ी, शिक्षिका की अनुपस्थिति पर जांच के आदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 15/04/2026 04:08:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 15/04/2026 04:08:17 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल धर्मेन्द्र ने कहा मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी एवं शिक्षिका के उपेक्षित कार्य प्रणाली तथा अनुपस्थित की शिकायत संज्ञान में आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल धर्मेन्द्र ने कहा मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी एवं शिक्षिका के उपेक्षित कार्य प्रणाली तथा अनुपस्थित की शिकायत संज्ञान में आया है। रिपोर्ट प्रेषित कर कार्यवाही की जायेगी। सिद्धार्थनगर जनपद के मिठवल विकासखंड अंतर्गत स्थित बनकटा कंपोजिट विद्यालय में मिड-डे मील योजना में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि यहां बच्चों को नियमित रूप से मध्यान्ह भोजन नहीं मिल रहा है, जबकि सरकारी अभिलेखों में योजना संचालित दिखाई जाती है। विद्यालय के छात्रों ने बताया कि स्कूल में न तो रोजाना भोजन बनता है और न ही पढ़ाई का माहौल ठीक है। मिड-डे मील रजिस्टर भी अक्सर गायब रहता है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राम निवासी अभिभावक गंगा सागर पाठक के अनुसार, यह स्थिति वर्ष 2008 से चली आ रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि विद्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक अध्यापिका श्रीमती भारती भूषण महीने में केवल एक बार आती हैं और औपचारिक कार्य कर वापस चली जाती हैं।


अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि खंड शिक्षा अधिकारी स्तर से संरक्षण मिलने के कारण शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद न तो मिड-डे मील व्यवस्था में सुधार हुआ और न ही शैक्षिक गतिविधियों में कोई बदलाव देखने को मिला। बेसिक शिक्षा अधिकारी तक मामला पहुंचने के बावजूद कार्यवाही न होना विभागीय कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन मासूम बच्चों के भविष्य के साथ हो रही इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों को उनका अधिकार मिल सके और शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके। इस सम्बन्ध में खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल धर्मेन्द्र पाल ने कहा कि मिड-डे-मील एवं शिक्षिका भारती भूषण के उपेक्षित कार्य प्रणाली/ व अनुपस्थित से सम्बंधित शिकायत का मामला संज्ञान में आया है, खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दोषियों के  खिलाफ रिपोर्ट प्रेषित की  जायेगी,उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि शैक्षणिक कार्य में शिक्षिका का अनुपस्थित एवं कार्य शिथिलता बर्दास्त नहीं की जायेगी  कार्यवाही किया जाएगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश

उत्तर प्रदेश: मीरगंज में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को रौंदा, हालत गंभीर; अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: हरिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं परिणाम 100 प्रतिशत, छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मीरगंज का नाम रोशन किया

उत्तर प्रदेश: आरपी डिग्री कॉलेज में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिहार: सोलर प्लेट लगाने के दौरान युवक को सांप ने काटा, मौत; परिवार में मचा कोहराम

हरियाणा: सीजेएम नीलम कुमारी ने नशा मुक्ति केंद्र, सेफ हाउस व सीनियर सिटिजन होम का किया निरीक्षण


Featured News