Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: Porsa में बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी, शासकीय कार्य में बाधा व बलवा की धाराओं में केस दर्ज

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 25/02/2026 03:27:05 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 25/02/2026 03:27:05 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सोमवार शाम को पोरसा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधी गुरु ग्रुप और बंटू तोमर तथा उमेश राजावत के बीच विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने में बंद कर दिया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सोमवार शाम को पोरसा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधी गुरु ग्रुप और बंटू तोमर तथा उमेश राजावत के बीच विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने में बंद कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करणी सेना के जिलाध्यक्ष विष्णु तोमर ने बंटू तोमर और उमेश राजावत की ओर से थाना प्रभारी से सिफारिश की थी। हालांकि थाना प्रभारी ने किसी एक पक्ष को राहत देने के बजाय दोनों पर समान कार्रवाई की, जिससे जिलाध्यक्ष नाराज बताए जा रहे थे। थाना प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने बताया कि लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए प्रशासनिक अनुमति आवश्यक होती है। बिना अनुमति के प्रदर्शन किया जा रहा था और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने का प्रयास किया गया, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी।

उन्होंने बताया कि पोरसा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ कस्बा है। यदि सड़क जाम होती, तो यात्रियों को भारी परेशानी होती। सड़क जाम करना गैरकानूनी है, इसलिए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिलाध्यक्ष और उनके सहयोगियों को थाने लाया गया। पुलिस ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष विष्णु तोमर सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बिना अनुमति प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने का प्रयास और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना घेराव या प्रदर्शन के लिए कोई विधिवत अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बावजूद हाईवे जाम करने की कोशिश की गई, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।


Featured News