Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, विधायक ने किया सड़क का लोकार्पण

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/05/2026 01:39:48 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/05/2026 01:39:48 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदावली में आज विकास कार्यों को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का विधिवत लोकार्पण किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदावली में आज विकास कार्यों को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड का विधिवत लोकार्पण किया। यह सड़क पुजारी के दरवाजे से मुन्ना लाल के दरवाजे तक बनाई गई है, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी और मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क निर्माण होने से लोगों को बारिश के समय कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में विधायक के साथ मोनू सिंह तोमर विधानसभा प्रभारी अंबा, ग्राम पंचायत के सरपंच, रोजगार सहायक, सेक्रेटरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक एवं पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से अब बच्चों को स्कूल जाने, किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवागमन तथा आम लोगों को दैनिक कार्यों में सुविधा प्राप्त होगी। लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने विधायक का स्वागत किया तथा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जाने की सराहना की। कार्यक्रम पूरे उत्साह और जनसमर्थन के साथ संपन्न हुआ।