-
☰
मध्य प्रदेश: लगातार हादसों से ग्रामीण चिंतित, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मनावर-बाग मार्ग पर स्थित मनावर के समीप एक चार पहिया वाहन (MP 09 DL 7892) सड़क से नीचे उतरकर कुएँ के पास जा पहुँचा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय खेत मालिकों का कहना है कि
विस्तार
मध्य प्रदेश: मनावर-बाग मार्ग पर स्थित मनावर के समीप एक चार पहिया वाहन (MP 09 DL 7892) सड़क से नीचे उतरकर कुएँ के पास जा पहुँचा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय खेत मालिकों का कहना है कि इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। उनके अनुसार हर दूसरे-तीसरे दिन कोई न कोई वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर जाता है। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी है, जबकि कई अन्य छोटे-बड़े एक्सीडेंट पहले भी हो चुके हैं। ग्रामीणों, विशेषकर बालीपुर के निवासियों ने प्रशासन से दोबारा अनुरोध किया है कि किसी बड़े हादसे से पहले ही यहाँ सुरक्षा के उचित इंतज़ाम किए जाएँ, जैसे चेतावनी संकेत, स्पीड ब्रेकर या सड़क सुरक्षा बैरियर। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर