Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: हाथ-ठेला व फुटपाथ व्यापारियों ने 119वें दिन धरने पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया सुंदरकांड पाठ

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Sanjaysingh Chouhan , Date: 03/02/2026 04:38:32 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Sanjaysingh Chouhan ,
  • Date:
  • 03/02/2026 04:38:32 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: महाकाल क्षेत्र के आसपास वर्षों से व्यवसाय कर रहे हाथ-ठेला एवं फुटपाथ व्यापारियों को बिना पूर्व सूचना हटाए जाने के विरोध में हाथ-ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ द्वारा लगातार 119 दिनों से धरना दिया जा रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: महाकाल क्षेत्र के आसपास वर्षों से व्यवसाय कर रहे हाथ-ठेला एवं फुटपाथ व्यापारियों को बिना पूर्व सूचना हटाए जाने के विरोध में हाथ-ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ द्वारा लगातार 119 दिनों से धरना दिया जा रहा है। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन के बावजूद सरकार एवं प्रशासन की ओर से समस्या का कोई समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने धरना स्थल पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने तथा व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराना था। संघ अध्यक्ष कालूराम चौहान ने बताया कि संसद में वर्ष 2014 में पारित पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम को मध्यप्रदेश में अब तक प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया है। इसी के विरोध में उज्जैन नगर निगम प्रशासन को सद्बुद्धि देने की कामना से महा सुंदरकांड का आयोजन किया गया। व्यापारियों का आरोप है कि कानून लागू हुए 11 वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो पथ विक्रेताओं का विधिवत सर्वे कराया गया और न ही उनके स्थायी संरक्षण अथवा पुनर्वास की कोई ठोस व्यवस्था की गई। 

इसके चलते सैकड़ों छोटे व्यापारियों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सुंदरकांड आयोजन के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो उज्जैन से लेकर भोपाल तक बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि वे लंबे समय से मंदिर प्रशासन एवं नगर निगम से मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस अवसर पर घनश्याम दास सिद्ध योग मठ अखाड़ा के संतों द्वारा विधिवत सुंदरकांड का पारायण किया गया। इस मौके पर अर्जुन कहार, बंटी प्रजापत, विजय जैन, लक्ष्मी नारायण रजक, रविंद्र कार्तिकेय, पवन जैन, संतोष परमार, माया जाट, सुमित्रा चौहान, रामकुमार भाई, माधुरी बैरागी, सावित्री बामनिया, मंजू चौहान, मीणा प्रजापत, इंदौर जिले से उषा साहू, देवास जिले से पलक चौहान, उज्जैन जिला महामंत्री संजय सिंह चौहानbसहित बड़ी संख्या में हाथ-ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी उपस्थित रहे।


Featured News