Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जैन पदयात्रा संघ की धार्मिक यात्रा में मनाया गया अशोक दीवान का जन्मदिन, बस में दिखा पारिवारिक उत्साह

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 26/06/2026 03:23:18 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 26/06/2026 03:23:18 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: श्री दिगंबर जैन पदयात्रा संघ, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित पावन धार्मिक यात्रा के दसवें दिन बस में उत्साह, अपनत्व और पारिवारिक माहौल का सुंदर संगम देखने को मिला।

विस्तार

राजस्थान: श्री दिगंबर जैन पदयात्रा संघ, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित पावन धार्मिक यात्रा के दसवें दिन बस में उत्साह, अपनत्व और पारिवारिक माहौल का सुंदर संगम देखने को मिला। पिछले 10 दिनों से यात्रा में निरंतर जुड़े सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के इलेक्ट्रिक व्यवसायी श्री अशोक जी दीवान का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह का शुभारंभ बी बस के मुख्य संयोजक श्री सूर्य प्रकाश छाबड़ा एवं श्री जिनेंद्र जी जैन द्वारा अशोक जी दीवान को माला पहनाकर किया गया। इसके पश्चात युवा शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन ने मधुर स्वर में बर्थडे गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया।

इस अवसर पर श्री दीवान ने सभी यात्रियों को आइसक्रीम खिलाकर सभी का मीठा मुंह कराया। वहीं उनके पड़ोसी एवं रूम पार्टनर श्री रमेश जी बाकलीवाल ने सभी को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर इस खुशी को और भी यादगार बना दिया। जन्मदिन समारोह के दौरान बस में गीत-संगीत, नृत्य और हंसी-खुशी का माहौल रहा। यात्रियों ने जमकर डांस किया और मधुर गीतों का आनंद लिया। विशेष रूप से श्री राकेश जी हाड़ा एवं श्री प्रकाश जी बोहरा की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं महिलाओं की ओर से श्रीमती अंजू जैन की आकर्षक प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

यह जन्मदिन समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यात्रा के दौरान विकसित हुए पारिवारिक स्नेह, आपसी प्रेम और आत्मीयता का जीवंत उदाहरण बन गया। सभी यात्रियों ने श्री अशोक जी दीवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि धार्मिक यात्राएँ केवल दर्शन और पूजा तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि वे पारिवारिक स्नेह, भाईचारे और आत्मीय संबंधों को भी सशक्त बनाती हैं।