-
☰
No image found.
राजस्थान: सचिन पायलट पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रभारी का पुतला दहन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भाजपा प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर अशोभनिय, अमर्यादित टिप्पणी को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व
विस्तार
राजस्थान: भाजपा प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर अशोभनिय, अमर्यादित टिप्पणी को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान भेरु लाल चौधरी एवं एडवोकेट मांगी लाल बेरवा के नेतृत्व में भाजपा प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल का पांच बत्ती चौराहा कपासन पर शाम 6:00 बजे पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रभारी राधा मोहनअग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, जिला शिक्षक प्रकोष्ठ के लक्ष्मी नारायण व्यास, ओबीसी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष राकेश आचार्य, ए सी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मोची, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोविंद गुर्जर, पूर्व पार्षद सतीश नंदवाना, नगर निकाय प्रकोष्ठ शिवदत्त छिन्नीवाल, अख्तर अली बुखारी, इकबाल नीलगर, जमील खान पठान, निवर्तमान पार्षद नरेश खटीक, रमेश चंद्र शर्मा, रफीक अंसारी, गोपाल सेन, प्रवीण नायक, देवेंद्र सेन, इलियास शेख आदि ने भाग लिया।
गुजरात: झुलसे दो मासूमों के लिए पत्रकार बने सहारा, मानवीय मदद से मिली राहत
गुजरात: NA का जमीन घोटाला, अवैध रिसॉर्ट-निर्माण पर करी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: पानी बना काला जहर, आदर्श बिहार सोसाइटी में स्वास्थ्य से छेडखार
बिहार: ममता बनर्जी पर तीखा हमला, विरोधियों ने फैसलों और गठबंधन राजनीति पर उठाए सवाल
बंगाल: बंगाल, असम व पुडुचेरी में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
उत्तर प्रदेश: दुजाना–सादुल्लापुर–दादरी बाईपास मार्ग का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली विकास की नई सौगात
