-
☰
No image found.
राजस्थान: इमैनुएल मिशन स्कूल में दंत स्वास्थ्य शिविर, 365 मरीजों को मिला निःशुल्क लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपुतली में 18 अप्रैल 2026 मौखिक स्वास्थ्य माह के अवसर पर इमैनुएल मिशन सेकेंडरी स्कूल, कोटपुतली में एक निःशुल्क दंत स्वच्छता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: कोटपुतली में 18 अप्रैल 2026 मौखिक स्वास्थ्य माह के अवसर पर इमैनुएल मिशन सेकेंडरी स्कूल, कोटपुतली में एक निःशुल्क दंत स्वच्छता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एकलव्य डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, कोटपुतली के पीरियडॉन्टोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस शिविर में कुल 365 मरीजों (छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों) की दंत जांच की गई। डॉक्टरों की टीम ने सभी को मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सही ब्रशिंग तकनीक और दांतों की देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अभियान में डॉ. प्रिया सोनी, डॉ. ईशांत अग्रवाल, डॉ. आयुषी भारद्वाज, डॉ. दृष्टि महापात्र, डॉ. आर्यन सिंह, आयुषी जैन एवं योगेश ने सक्रिय योगदान दिया। विद्यालय प्रबंधन ने पूरी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण, समय और प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से एकलव्य डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, कोटपुतली के उप-प्रधानाचार्य डॉ. कमल गर्ग का आभार व्यक्त किया गया, जिनकी प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह सामाजिक सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की आशा व्यक्त की।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, UPI से ट्रांसफर हुए ₹10,000 वापस कराए गए
उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में खुला “मूसा फिटनेस अकादमी जिम”, युवाओं में दिखा उत्साह
हरियाणा: नारनौल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक, वंचित वर्गों के अधिकारों पर हुआ मंथन
गुजरात: गुजरात के कड़ी नगर पालिका में बड़ा सियासी घटनाक्रम, मतदान से पहले ही भाजपा को दो-तिहाई बहुमत
राजस्थान: मेवाड़ के शनि धाम आली में भव्य भजन संध्या, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में ॐ नमः शिवाय की गूंज, विश्व शांति के लिए हुआ औषधि महा अभिषेक
