-
☰
राजस्थान: नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, ₹50,970 नकद बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: श्री मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा अवैध जुआ-सट्टे की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं श्री ह
विस्तार
राजस्थान: श्री मृदुल कच्छावा (आई.पी.एस.) जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा अवैध जुआ-सट्टे की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में श्री आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं श्री हरीराम जाखड वृत्ताधिकारी, वृत्त मूण्डवा के निकटतम सुपरविजन में श्री सुरेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना मूण्डवा मय टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए मौजा झूझण्डा में एक मकान में दबिश देकर जुआ खेलते हुए कुल 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, जुए के दांव पर लगे कुल 50970 /- रूपये बरामद किये तथा थाना मूण्डवा पर संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। सुरेश कुमार पु. नि. थानाधिकारी मूण्डवा को झूझण्डा मे लंबे समय से छुपकर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर मुखबिर मामूर किये गये। दिनांक 2.2.2026 को मुखबिर से झूझण्डा में एक मकान के आंगन में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर थानाधिकारी मूण्डवा द्वारा श्री पूरबाराम सउनि श्री बनवारीलाल सउनि व श्री रामजीवण सउनि के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए दबिश देकर बरकत खां पुत्र अलानूर खां जाति मुसलमान निवासी झुझण्डा के मकान के आंगन में जुआ खेलते हुए 01. हुसैन पुत्र रमजान जाति मुसलमान उम्र 37 साल निवासी झुझण्डा, पुलिस थाना मूण्डवा, 02. मौ. अस्फाक पुत्र मजीद खां जाति मुसलमान उम्र 39 साल निवासी झुझण्डा पुलिस थाना मूण्डवा, 03. आबिद खान पुत्र आसान अली जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी झुझण्डा, पुलिस थाना मूण्डवा, 04. अजरूदीन पुत्र पप्पु खां जाति मुसलमान पठान उम्र 23 साल निवासी झुझण्डा, पुलिस थाना मूण्डवा, 05 नियाज मोहम्मद पुत्र अली खां जाति मुसलमान शेख उम्र 32 साल निवासी झुझण्डा थाना मूण्डवा 06. इमरान पुत्र इकबाल खां जाति मुसलमान पठान उम्र 25 साल निवासी झुझण्डा, पुलिस थाना मूण्डवा, 07. मोहम्मद पुत्र नसीम खान जाति शेख मुसलमान उम्र 25 साल निवासी झुझण्डा, पुलिस थाना मूण्डवा, 08 अजरूदीन पुत्र भूरे खान जाति शेख मुसलमान उम्र 22 साल निवासी झुझण्डा, पुलिस थाना मूण्डवा एवं 09. नेमाराम पुत्र नारायण राम जाति जाट उम्र 42nसाल निवासी खुडखुडा कलां, पुलिस थाना मूण्डवा को गिरफ्तार कर दांव पर लगी राशि कुल 50970/- रूपये बरामद कर थाना हाजा पर प्रकरण संख्या 11 / 2026 धारा 3/4 आरपीजीओ व 112 (2) बीएनएस पुलिस थाना मूण्डवा दर्ज कर प्रकरण का अनुसंधान श्री जगदीशसिंह सउनि द्वारा प्रारम्भ किया गया। आरोपियों के विरूद्ध राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3 व 4 के साथ ही संगठित अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए नवीनतम कानून भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 (2) बीएनएस मे प्रकरण दर्ज किया गया है। ज्ञातव्य है कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 (2) के तहत छोटे संगठित अपराधों के लिए एक वर्ष से सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान है, इससे ऐसे संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
मध्य प्रदेश: उज्जैन की तर्ज पर पोरसा में पहली बार निकलेगी महाकाल की सवारी,
दिल्ली: अवैध रेहड़ी-पटरी के खिलाफ कार्रवाई तेज, सदर बाजार में शांति मार्च का ऐलान
बिहार: AIMIM के राष्ट्रीय महासचिव सैयद अहमद पाशा कादरी का निधन, रजौली में शोक सभा
उत्तर प्रदेश: नए वोट बनवाने को लेकर जागरूकता कैंप किया गया आयोजित