-
☰
No image found.
राजस्थान: बालोतरा में पुलिस-आमजन ने लगाई 5 किमी मैराथन, नशामुक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बालोतरा पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बालोतरा पुलिस द्वारा पुलिस एवं आमजन के मध्य सहभागिता बढ़ाने तथा स्वस्थ समाज का संदेश देने के उद्देश्य से खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: बालोतरा पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बालोतरा पुलिस द्वारा पुलिस एवं आमजन के मध्य सहभागिता बढ़ाने तथा स्वस्थ समाज का संदेश देने के उद्देश्य से खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 27.09.2026 को पुलिस लाइन बालोतरा में पुलिसकर्मियों एवं आमजन के मध्य वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। वहीं दिनांक 28.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा से 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों, छात्रों, युवाओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैराथन के माध्यम से प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस स्वयं 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ में शामिल हुए, जिससे पुलिसकर्मियों, छात्रों, युवाओं एवं आमजन का उत्साह और अधिक बढ़ा। कार्यक्रम में श्री हरफूलसिंह आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री योगेश चौधरी आरपीएस वृताधिकारी पचपदरा, श्री राकेश कुमार आरपीएस थानाधिकारी साइबर थाना बालोतरा, श्री किरण कुमार संचित निरीक्षक पुलिस लाइन बालोतरा, श्री पप्पाराम सउनि. यातायात शाखा बालोतरा सहित पुलिस थानों, पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान यातायात शाखा की पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था का सुचारु संचालन एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया गया। मैराथन में ओवरऑल वर्ग में प्रथम स्थान सवाईराम, द्वितीय स्थान किशनाराम एवं तृतीय स्थान रिक्रूट कांस्टेबल देवाराम ने प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में गीतांजलि पब्लिक स्कूल पचपदरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पवन एवं हितेश ने संयुक्त रूप से, द्वितीय स्थान केशव एवं तन्मय ने संयुक्त रूप से तथा तृतीय स्थान भगाराम ने प्राप्त किया।
पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, एकता एवं सकारात्मक सोच का विकास करती हैं। उन्होंने आमजन एवं युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
