-
☰
राजस्थान: आमेर फोर्ट में उत्कृष्ट सेवा देने पर पुलिसकर्मी वीरेंद्र शर्मा को किया गया सराहना
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: वीरेंद्र शर्मा द्वारा वर्ष 2025-2026 में पुलिस थाना आमेर, जिला जयपुर (उत्तर) में पदस्थापन के दौरान आमेर फोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहते हुए अपने कर्तव्यों का अत्यंत सतर्कता, दक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: वीरेंद्र शर्मा द्वारा वर्ष 2025-2026 में पुलिस थाना आमेर, जिला जयपुर (उत्तर) में पदस्थापन के दौरान आमेर फोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहते हुए अपने कर्तव्यों का अत्यंत सतर्कता, दक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया गया। आमेर फोर्ट एक प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल होने के कारण यहां प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है, जिसे दृष्टिगत रखते हुए वीरेंद्र शर्मा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए गए। प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया तथा भीड़ प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित किया गया। उक्त समस्त कार्य कड़ी मेहनत, लगन, एवं निष्ठा से संपादित किया गया है। इस प्रकार वीरेंद्र शर्मा द्वारा कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान किया। भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर