Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: धनोप माता शक्तिपीठ में राजपूत समाज का स्नेह मिलन समारोह उत्साहपूर्वक हुआ संपन्न

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pappu Lal Sharma , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 15/04/2026 04:24:38 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Pappu Lal Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 15/04/2026 04:24:38 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: धनोप माता शक्तिपीठ स्थित राजपूत समाज धर्मशाला में राजपूत समाज का सामूहिक स्नेह मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: धनोप माता शक्तिपीठ स्थित राजपूत समाज धर्मशाला में राजपूत समाज का सामूहिक स्नेह मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। धर्मशाला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए समाज की एकता और भाईचारे पर जोर दिया। समारोह के दौरान समाज के भामाशाहों का भी सम्मान कार्यक्रम किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघराज सिंह रॉयल व शाहपुरा दरबार जयसिंह, मसूदा विधायक, वीरेंद्र सिंह कानावत, भंवर सिंह पलाड़ा, सहदेव कुशवाह, खामोर ठाकुर साहब राजेंद्र सिंह । सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सहयोग और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने मिलकर समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प लिया।


Featured News