-
☰
राजस्थान: फुलिया कला की मुख्य सड़क पर कीचड़ से ग्रामीण परेशान, लाखों खर्च के बावजूद हालात जस के तस
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: फुलिया कला की मुख्य सड़क पर कीचड़ से ग्रामीण परेशान, लाखों खर्च के बावजूद हालात जस के तस फुलिया कला। ग्राम फुलिया कला की मुख्य सड़क इन दिनों गंभीर समस्या का कारण बनी हुई है। सड़क पर फैले कीचड़ के चलते ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विस्तार
राजस्थान: फुलिया कला की मुख्य सड़क पर कीचड़ से ग्रामीण परेशान, लाखों खर्च के बावजूद हालात जस के तस फुलिया कला। ग्राम फुलिया कला की मुख्य सड़क इन दिनों गंभीर समस्या का कारण बनी हुई है। सड़क पर फैले कीचड़ के चलते ग्रामीणों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद जमीनी हकीकत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। हल्की बारिश होते ही सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। कीचड़ और गड्ढों के कारण कई बार लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। आश्वासन तो मिलते हैं, पर हालात जस के तस बने हुए हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज गुजरते हैं। आपात स्थिति में एंबुलेंस तक को पहुंचने में परेशानी होती है। बरसात के मौसम में समस्या और विकराल रूप ले लेती है। जनता में आक्रोश गांव के लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की उचित मरम्मत और पक्की नाली व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि:
बार-बार शिकायत, फिर भी समाधान नहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मुख्य सड़क की तत्काल मरम्मत कर पक्का निर्माण कराया जाए। जल निकासी के लिए समुचित नाली व्यवस्था की जाए। कार्य की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर स्थायी समाधान चाहते हैं, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेता है और फुलिया कला के लोगों को कीचड़ और परेशानी से कब।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर