-
☰
राजस्थान: छोटा पुष्कर धनेश्वर में विश्वकर्मा जांगिड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: धनेश्वर स्थित छोटा पुष्कर तीर्थ पर विश्वकर्मा जांगिड़ समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न होने जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर
विस्तार
राजस्थान: धनेश्वर स्थित छोटा पुष्कर तीर्थ पर विश्वकर्मा जांगिड़ समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न होने जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सम्मेलन के अंतर्गत प्रातःकाल विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया । इसके पश्चात ठाकुर जी महाराज की बारात निकाली , जिसका समाजबंधुओं द्वारा विराट स्वागत किया गया। आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट, विद्युत रोशनी एवं पारंपरिक श्रृंगार से सुसज्जित किया गया है। रात्रि 7:30 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में भाग लेंगे। सामूहिक विवाह में वर-वधु वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधेंगे तथा समाज के वरिष्ठजन नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। शत्रुघ्न गौतम (विधायक, केकड़ी)व पूर्व खनिज मंत्री रामलाल जाट उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रधान गजराज सिंह राणावत एवं गोपाल गुर्जर सहित समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, अनावश्यक खर्चों को कम करना तथा जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। समस्त जांगिड़ समाज एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दामोदर अग्रवाल (सांसद, भीलवाड़ा), लालाराम बेरवा (विधायक, शाहपुरा-बनेड़ा),
बिहार: कदाचार मुक्त मैट्रिक परीक्षा की गई शुरू
उत्तराखंड: महिला सशक्तिकरण पर विधिक साक्षरता शिविर किया गया आयोजित
बिहार: नाबालिग छात्रा के साथ भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
बिहार: ऑपरेशन मुस्कान के तहत वारिसलीगंज पुलिस ने लौटाए खोए हुए मोबाइल
बिहार: वारिसलीगंज में मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू, 112 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज घंटाघर पर अवैध टैक्सी स्टैंड से जाम, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप