Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा में 12वां विशाल शिव कांवड़ सेवा कैंप आयोजित, श्रद्धालुओं के लिए जुटीं सुविधाएं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 10/08/2026 02:54:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 10/08/2026 02:54:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा द्वारा वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में 12वें विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा द्वारा वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में 12वें विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कैंप में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। सेवा कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति भगवान दास सिंघल, भाजपा नेत्री रंजना गौतम, उपजिलाधिकारी खुर्जा सत्येंद्र कुमार, निरीक्षक राजेश कुमार, थाना देहात प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह, डॉ. हिमांशु एवं डॉ. सुधांशु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर, गोला फोड़कर तथा विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।

कैंप में दूर-दराज से आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विश्राम, स्नान, प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयां, अल्पाहार एवं भोजन-प्रसादी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे सेवाभाव और समर्पण के साथ कांवड़ियों की सेवा की। इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने सेवा कैंप की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति द्वारा पिछले 11 वर्षों से निरंतर श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव से शिवभक्तों की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना समाजसेवा के साथ-साथ धार्मिक एवं मानवीय दायित्व भी है। समिति का यह निरंतर सेवा प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय और अनुकरणीय है।

कैंप की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में समिति के प्रधान हैप्पी वर्मा, सचिव शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष  रामकृष्ण वर्मा, मीडिया प्रभारी विकास वर्मा, डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’, शेखर वर्मा, विकास सोनी,अजय कौशल, सरिता गुप्ता, दिनेश वर्मा, वासु वर्मा, ललित वर्मा, अमित वर्मा, बिट्टू वर्मा, दुष्यंत वर्मा, मनोज वर्मा नंबरदार, संजय वर्मा नंबरदार, सचिन वर्मा, नरेश वर्मा (गुलावटी), अजय वर्मा, वीरेंद्र वर्मा (मोदीनगर), राजकुमार वर्मा, बबली वर्मा, किशन लाल वर्मा, अनूप वर्मा, सोनू वर्मा, नीरज वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, नवीन वर्मा, गिरीश सोनी, मोहित वर्मा, पवन वर्मा, दीपक वर्मा एवं चिराग वर्मा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।